Advertisement

रायपुर: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की प्रगति समीक्षा, मंत्री रामविचार नेताम ने दिए सख्त निर्देश

रायपुर, 20 फरवरी 2026/आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने आज नवा रायपुर स्थित आदिवासी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभाकक्ष में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की प्रगति की समीक्षा की। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि एकलव्य विद्यालय शत-प्रतिशत केंद्र सरकार के सहयोग से संचालित होते हैं। हम सभी की जिम्मेदारी है कि इस योजना को बेहतर बनाएं और यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण हेतु उत्तम शैक्षणिक वातावरण तैयार करें।

उन्होंने एकलव्य विद्यालयों के नए भवन प्रस्तावों में अनिवार्य रूप से जिम एवं ऑडिटोरियम शामिल करने के भी सुझाव दिए।


निर्माण कार्य में देरी पर सख्त नाराजगी

समीक्षा के दौरान मंत्री  नेताम ने एकलव्य आवासीय विद्यालयों के भवन निर्माण में हो रही देरी पर निर्माण एजेंसियों के प्रति कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने निर्देश दिए कि एजेंसी के जिम्मेदार अधिकारी शीघ्र ही संबंधित जिलों के कलेक्टरों एवं विभागीय सहायक आयुक्तों से समन्वय कर निर्माण कार्य में तेजी लाएं।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में उपलब्ध कराई जा रही सभी सामग्रियों में गुणवत्ता एवं एकरूपता अनिवार्य होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं गड़बड़ी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।


गणवेश की गुणवत्ता एवं एकरूपता पर जोर

मंत्री श्री नेताम ने एकलव्य विद्यार्थियों के गणवेश की गुणवत्ता सुधारने तथा उसमें एकरूपता लाने के निर्देश दिए। साथ ही, सही माप (मेजरमेंट) के अनुरूप गणवेश उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश में 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित

राज्य में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्तमान में प्रदेश के 26 जिलों में 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 8 बालक विद्यालय, 10 कन्या विद्यालय तथा 59 संयुक्त विद्यालय शामिल हैं।


स्वास्थ्य, खेल और गुणवत्तापूर्ण भोजन पर विशेष ध्यान: प्रमुख सचिव

बैठक में विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने छात्रावास एवं आश्रम के विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, बेहतर खेल प्रशिक्षण एवं खेल परिसर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

भोजन की गुणवत्ता को लेकर विशेष सतर्कता बरतने तथा बच्चों की सुरक्षा हेतु आवश्यक दवाइयों के साथ-साथ एंटीवेनम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।


अपूर्ण निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश

आदिम जाति विकास विभाग के आयुक्त डॉ. सारंश मित्तर ने बताया कि एकलव्य आवासीय भवन फेस-1 का निर्माण अभी अपूर्ण है। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसियों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी जिलों के कलेक्टरों से समन्वय कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने, जर्जर भवनों के मरम्मत प्रस्ताव शीघ्र भेजने तथा 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम में सुधार हेतु पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।


बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में सभी जिलों के सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के प्राचार्य, निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47