Advertisement

कांकेर: संभागायुक्त डोमन सिंह का औचक निरीक्षण, शासकीय संस्थाओं में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, 21 फरवरी 2026/बस्तर संभाग के आयुक्त डोमन सिंह ने जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न शासकीय संस्थाओं — सेंट्रल लाइब्रेरी, मावा मोदोल निःशुल्क कोचिंग संस्था, विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी, वृद्धाश्रम तथा उदय नगर वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इन संस्थाओं को और अधिक सुविधायुक्त एवं बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संभागायुक्त श्री सिंह ने पुराना कचहरी परिसर स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी एवं मावा मोदोल निःशुल्क कोचिंग संस्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने लाइब्रेरी में अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद कर आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य लोक सेवा आयोग एवं व्यापमं की परीक्षाओं के लिए सतत अध्ययन एवं नियमित अभ्यास आवश्यक है।

उन्होंने 22 फरवरी को आयोजित होने वाली पीएससी परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए तनावमुक्त होकर परीक्षा देने की सलाह दी। इसके पश्चात मावा मोदोल कोचिंग संस्था में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन कर और बेहतर संचालन के निर्देश एसडीएम कांकेर अरुण वर्मा को दिए।


विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी का निरीक्षण

संभागायुक्त श्री सिंह ने शिवनगर स्थित विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी (अनाथालय) का आकस्मिक निरीक्षण किया। संस्था के अधीक्षक ने बताया कि यह एजेंसी जुलाई 2015 से संचालित है और अब तक 108 बच्चों का प्रवेश हुआ है, जिनमें से 56 बच्चों को दत्तक ग्रहण में दिया गया, जिनमें 6 बच्चों को विदेशी नागरिकों द्वारा गोद लिया गया है। वर्तमान में संस्था में 08 बच्चे पंजीकृत हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कमिश्नर ने विभिन्न कक्षों, अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया तथा संस्था को और अधिक सुविधायुक्त बनाने के निर्देश एसडीएम को दिए।


आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

इसके पश्चात उन्होंने उदय नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-17 का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से केंद्र के खुलने-बंद होने का समय पूछा तथा किचन शेड एवं भंडार कक्ष में उपलब्ध सामग्री का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए उन्होंने बैठने के लिए दरी एवं भोजन पकाने व परोसने हेतु नए बर्तनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग को दिए।


वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्ग महिलाओं से जाना हालचाल

संभागायुक्त सिंह कांकेर नगर के समीप ग्राम नंदनमारा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं के बीच बैठकर उनके स्वास्थ्य एवं सुविधाओं की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि प्रतिमाह डॉक्टरों की टीम स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आती है। इस पर कमिश्नर ने प्रत्येक सप्ताह स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा सभी महिलाओं की स्वास्थ्य जानकारी हेल्थ कार्ड में दर्ज करने के निर्देश दिए।

उन्होंने शयन कक्ष एवं रसोई कक्ष का निरीक्षण कर राशन एवं सब्जी की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही एसडीएम कांकेर को प्रत्येक माह संस्था का औचक निरीक्षण कर प्रतिवेदन उच्च कार्यालय भेजने के निर्देश दिए। संस्था वर्तमान में किराए के भवन में संचालित है, जिस पर उन्होंने समाज कल्याण विभाग को संवेदनशीलता के साथ सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47