Advertisement

राष्ट्रीय पोषण माह में सभी अधिकारी सहभागिता दें – कलेक्टर

राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव // कलेक्टर संजय अग्रवाल की उपस्थिति में पोषण अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता संबंधी प्रभावी व्यवहार परिवर्तन के लिए जनआंदोलन के रूप में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 1 सितम्बर से 30 सितम्बर 2024 तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वित तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। पोषण माह के प्रभावी सुचारू एवं परिणाममूलक आयोजन के लिए सभी को सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के अंतर्गत ग्राम स्तर पर विभिन्न गतिविधियां संचालित करने के लिए कहा।
कलेक्टर अग्रवाल ने राष्ट्रीय पोषण माह 2024 अन्तर्गत एक से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत एनीमिया कैम्प आयोजन, वृद्धि निगरानी, पूरक आहार, पोषण भी पढ़ाई भी, बेहतर प्रशासन पारदर्शिता और कुशल सेवा वितरण के लिए प्रौद्योगिकी, समग्र पोषण थीम पर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों में विभागों को शामिल होने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नैतराम नवरतन, उप संचालक कृषि नागेश्वर लाल पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57