Advertisement

छत्तीसगढ़ में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है राम विचार नेताम!

छत्तीसगढ़ में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है राम विचार नेताम

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अम्बिकापुर। सरगुजा जिले से कई खिलाड़ी गोल्ड मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन कर चुके है। प्रदेश के मुख्यमंत्री खेल को आगे बढ़ाने के उद्देशय से कई योजना प्रारंभ किए है। ओलम्पिक में स्वर्ण पदक लाने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को तीन करोड़ प्रदान करेगी, उक्त बाते 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कही। उन्होंने आगे कहा कि चार दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सरगुजा के लिए गौरव की बात है यहां के खिलाड़ी फुटबाॅल में गोल्ड जीत चुके है। हमे नेचुरल खेल को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सरगुजा सांसद श्री चितामणी महाराज ने कहा कि खेल के इस महाकुंभ में खिलाड़ियों को अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलेगा। खेल से खिलाड़ियों का मन व शरीर भी स्वस्थ रहता है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप लोग उत्कृष्ट प्रदर्शन करके यहां पहुंचे है। आप लोग अपनी क्षमता व ऊर्जा का भरपुर उपयोग करे। जो खिलाड़ी होता है वो जीवन के परीक्षा में भी उत्तीर्ण होता है। अम्बिकापुर विशिष्ट अतिथि विधायक श्री राजेश अग्रवाल ने बच्चों के भोजन पानी की व्यवस्था पर ज्यादा ध्यान देने हेतु आयोजन समिति को आहवान किया। उन्होने कहा कि हमारी खिलाड़ी देश के भविष्य है, उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा बेहतर से बेहतर खेल प्रदर्शन की कोशिश करनी चाहिये । खेल में अनुशासन के साथ खेल भावना की उदारता होती है। 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 के आयोजन समिति के सचिव जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक सिन्हा ने इस प्रतियोगिता की विस्तार से जानकारी के साथ स्वागत उद्बोधन एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत किये। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। अतिथियिों को पुष्प गुच्छ व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। इसके उपरान्त स्वागत गीत कन्या परिसर के छात्राओं द्वारा प्रस्तुती दी। ध्वजारोहण कर प्रतिभागी संभागीय टीमों द्वारा मार्चपास्ट किया गया। जिसका नेतृत्व व्यायाम शिक्षक श्री शोभित दासगुप्ता ने किया। बैडमिंटन के राष्ट्रीय खिलाड़ी अथर्व प्रताप सिंह द्वारा सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाया गया। आभार प्रदर्शन संयुक्त संचालक शिक्षा श्री संजय गुप्ता व मंच संचालन श्री राकेश मिश्रा, श्रीमती सुजाता सिंह व श्रीमती सुनिता दास ने किया इसके उपरान्त मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री राम विचार नेताम द्वारा प्रतियोगिता के शुभारंभ का उदघोषणा करते हुए गुब्बारा उडडयन तथा आतिशबाजी कर किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद कमल भान सिंह, भाजपा नेता अम्बिकेश केसरी, अभिमन्यु गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, मधुसुदन शुक्ला, श्रीमती फुलेश्वरी सिंह, आलोक दुबे, विद्यानन्द मिश्रा, विश्वविजय सिंह तोमर, अजय सिंह, विनोद हर्ष, विवेक दुबे, अनिल जायसवाल, अरूणिमा सिंह, राजकुमार बंसल, करताराम गुप्ता, प्रेमानंद तिग्गा, राजेश जायसवाल, विकास वर्मा, संजय अग्रवाल, विकास पाण्डेय, छोटू थामस, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, तजीन्दर सिंह बग्गा, शैलेश सिंह, शैलेश तिवारी, रामप्रवेश पाण्डेय, प्रकाश गुप्ता एवं अन्य गणमान्य नागरिक की गौरवमय उपस्थित रही।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57