छत्तीसगढ़ में सीमेंट के दरों में बेतहाशा वृद्धि : सुनील सिंह

छत्तीसगढ़ में सीमेंट के दरों में बेतहाशा वृद्धि : सुनील सिंह

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

जनता को भाजपा की राज में लूटने की खुली छूट.. सुनील

राजपुर//छत्तीसगढ़ में जब से डबल इंजन की सरकार बनी है छत्तीसगढ़ की जनता चक्की के दो पाटों के बीच पीस रही है जहां एक ओर अपराधों से हर वक्त जनता को जूझना पड़ रहा है वहीं बढ़ती महंगाई भी जनता को परेशान कर रही है सीमेंट के कीमतों में एक चौथाई की भारी भरकम वृद्धि करके भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि सरकार कमीशन खोरी और मुनाफाखोरों की सरकार है, सीमेंट उत्पादन के लिए तमाम कच्चा माल लाइमस्टोन हमारे छत्तीसगढ़ का हमारा कोयला हमारी जमीन हमारी बिजली और सीमेंट हमें महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है ऐसा काम भारतीय जनता पार्टी भी कर सकती है छत्तीसगढ़ में विष्णु भोग के लिए विष्णु देव साय की सरकार में आम जनता से प्रति बोरी ₹50 अतिरिक्त दाम वसूली जा रही है सीमेंट के दर अचानक बढ़कर 260 से 310 रुपए प्रति बोरी कर दी गई है पर छत का वादा करने वाली सरकार छत्तीसगढ़ शासन में भवन निर्माण सामग्रियों की लगातार वृद्धि कर रही है सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी मध्यम वर्गीय परिवारों के अपने घरों के सपनों पर करारी चोट है पीएम आवास योजना पर इससे विपरीत का असर पड़ेगा देश और प्रदेश के विकास इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में सीमेंट अत्यंत आवश्यक है सीमेंट के दाम में वृद्धि से निजी के साथ-साथ सरकारी प्रोजेक्ट की लागत बढ़ेगी रियल एस्टेट सेक्टर में भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
कच्चा तेल अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2014 की तुलना में आधा है फिर भी डीजल पेट्रोल का दाम दोगुना वसूला जा रहा है भूखंडों की रजिस्ट्री में 30% की छूट प्रदेश की भाजपा सरकार ने खत्म कर दी है बिजली बिल दुगना आ रहा है और सीमेंट किस तरह से बढ़ती कीमतें महंगाई की मार सीधे जनता पर पड़ रही है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

कांग्रेस पार्टी ने यह मांग किया है कि सीमेंट पर बढ़ी हुई दरों को सरकार वापस ले और सीमेंट को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कमोडिटी की तरह सूची में शामिल करें इन्हीं मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार के जनविरोधी नीतियों रवैया के विरोध में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन आगामी दिनांक 12 सितंबर 2024 को किया जाना है जो हमारे जिले में भी आयोजित होगी। कांग्रेस द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी महामंत्री जितेंद्र गुप्ता भी मौजूद थे।