Advertisement

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आकांक्षी ब्लॉक गरियाबंद के ग्राम खरहरी में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आकांक्षी ब्लॉक गरियाबंद के ग्राम खरहरी में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन

स्वास्थ्य से जुड़ी है स्वच्छता, इसे स्वभाव बनाएं, अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें – कलेक्टर अग्रवाल

सफाई कार्यक्रम, वृक्षारोपण, मानव श्रृंखला, स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता शपथ एवं स्वच्छाग्राही दीदियों को स्वच्छता किट का वितरण आदि कार्यक्रम हुए आयोजित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद 26 सितंबर 2024/ स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज आकांक्षी ब्लॉक गरियाबंद के ग्राम खरहरी में कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के उपस्थिति में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, जनपद उपाध्यक्ष प्रवीण यादव एवं उपस्थित जनप्रतिधियों द्वारा एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा स्वच्छता के संबंध में मानव श्रृंखला बनाकर गांव को स्वच्छ रखने की अपील की गई। कलेक्टर सहित उपस्थित अतिथियों ने स्वच्छताग्राही समूहों को स्वच्छता किट का वितरण किया। सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत श्रीमती दीपिका ध्रुव को दो लाख रूपये का चेक, ग्रामीण बैंक द्वारा 10 मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही स्वास्थ्य जांच एवं श्रमिक पंजीयन कार्यक्रम के दौरान किया गया।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर एवं जनपद उपाध्यक्ष प्रवीण यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि दीदियों और ग्रामीणों को अपने घर, मोहल्ले के साथ ही सार्वजनिक क्षेत्रों को भी स्वच्छ रखने की समझाइश दी गई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। हम सभी लोगों को स्वच्छता के लिए अपने घर से शुरुआत करते हुए अपने आसपास को साफ-सफाई रखे। इस दौरान कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितम्बर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 02 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। यह अभियान पूरे देश में यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को स्वभाव में अपनाने के कारण ही गरियाबंद जिले में बारिश के पूर्व नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नालियों एवं कचरे वाले स्थानों को साफ-सफाई कराया गया था। जिसके परिणाम स्वरूप विगत वर्षो की अपेक्षा बीमारियों का प्रकोप कम हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सीधे स्वास्थ्य से जुड़ी है। उन्होंने सभी से अपील की कि सभी स्वच्छता को गंभीरता से लेते हुए अभियान के थीम स्वरूप स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता को अपनाएं। स्वच्छता की शुरुआत अपने घर, मोहल्ले से करें। शासन-प्रशासन स्वच्छता के लिए कार्य कर रहीं है। इसके लिए नगरीय निकाय के तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्र में भी गीला कचरा एवं सूखा कचरा के निपटान के लिए स्वच्छता हितग्राही घर-घर जाकर कचरा कलेक्शन कर रहे है।
कार्यक्रम में कलेक्टर अग्रवाल ने मौजूद सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई जिसमें स्वयं स्वच्छता को अपनाने के साथ 100 और लोगों को प्रेरित करने, स्वयं गंदगी ना करने और किसी अन्य को भी ना करने देने की शपथ ली गई। उन्होंने स्वच्छता रैली का नेतृत्व करते हुए दुकानों में स्वयं जाकर लोगों से गंदगी न करने और स्वच्छता बनाए रखने हेतु दीदियों का सहयोग करने की अपील की। इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत श्री अमजद जाफरी, जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण परवेज हनफी एवं लता निषाद, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57