
न्याय यात्रा ने जनता की तकलीफ को आगे रखा – टी.एस. सिंहदेव
न्याय यात्रा ने जनता की तकलीफ को आगे रखा – टी.एस. सिंहदेव

राजीव भवन में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कांग्रेस की न्याय यात्रा को जनता के जख्मों पर मरहम बताया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि पिछले 27 सितंबर से छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा की शुरूआत हुई और 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन राजधानी रायपुर में विराम हुआ। यह यात्रा बाबा गुरू घासीदास की तपोभूमि का दर्शन कर तमाम वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता ने छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा की शुरूआत की। पहले दिन 24 किमी की यात्रा तय कर कसडोल लवन में रात्रि विश्राम किया। दूसरे दिन लवन से शुरू कर रोहांसी तक 23 किमी की यात्रा तय किये। तीसरा दिन रोहांसी से शुरू कर भैसा तक लगभग 29.2 किमी से अधिक और चौथा दिन भैसा से शुरू कर सारागांव 24 किमी की सफर तय किया। पांचवा दिन सारागांव से सड्डू तक लगभग 18 किमी की यात्रा तय किया। इस तरह से लगभग 125 किमी से अधिक छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा क्षेत्र और जनता के बीच रहे। यात्रा निकलने से पहले प्रतिदिन सबेरे पत्रकार वार्ता फिर दोपहर भोजन के बाद पत्रकार वार्ता फिर चलते चलते वन टू वन चर्चाएं हुई, इस तरह से कुल 10 पत्रकारवार्तायें और 150 से अधिक वन टू वन या सिंगल बाईट हुई।
पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में सबने मिलकर जनता और आप लोगों तक सच्चाई को पहुंचाया। ऐसा महसूस हो रहा है कि कल्पना भी नही की थी कि जब कवर्धा गया वहां जेल में बंद लोगो से बात किया और 5 लोगो ने बताया कि जहां कचरू की लाश पड़ी हुयी थी। कहा गया कि उसने फांसी लगा ली। 5 लोगो ने कहा हम मध्यप्रदेश में मौजूद थे और कोटवार वहां पर उपस्थित थे, पुलिस कर्मी वहां पर उपस्थित थे। मध्यप्रदेश के पुलिस वाले आये और लाश को उतारा और डॉक्टर पोस्टमार्टम के समय उपस्थित थे। रात वहीं पर हम रूके और अगले दिन आये और उन्हें वहां आगजनी के मामले में बंदी बना दिये। 5 लोगो में 3 लोगों ने बताया कि कचरू की सिर में चोट के निशान है और एक व्यक्ति ने बताया कि कमर में लाल किस्म का ब्लड जैसा दिख रहा है। जो लोग वहां उपस्थित नहीं थे उन्हें भी बंदी बनाकर जेल में डालने की घटना से हमें अवगत किया है। सारी बातों से स्पष्ट है कि यह सरकार किस तरह से असफल हो रही है, उसमें परिवर्तन छत्तीसगढ़ की हित में लाने के लिये न केवल विपक्ष, न केवल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अगुवाई और कांग्रेस के सारे वरिष्ठ नेतागण मिलकर के काम कर करके कोशिश कर सकते है। आप की सहभागिता के बिना यह संभव नहीं होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को बधाई देता हूं यह एक अत्यंत संवेदनशील समय में उन्होंने बहुत ही जिम्मेदारी से निर्णय लिया और पदयात्रा का आयोजन कर लोगो का ध्यान आकर्षित किया, बेहतर छत्तीसगढ़ के लिये यह पदयात्रा बेहद आवश्यक था।
पत्रकार वार्ता में पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, गुरूमुख सिंह होरा, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पंकज शर्मा, दीपक मिश्रा, सकलेन कामदार, वरिष्ठ प्रवक्ता धंनजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, सुरेन्द्र वर्मा, सत्यप्रकाश, वंदना राजपूत उपस्थित थे।
पत्रकार वार्ता के दौरान जैसे ही खबर आई की वरिष्ठ पत्रकार नितिन चौबे का दुःखद निधन हो गया है, कांग्रेस नेताओं और पत्रकार साथियो ने मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित किया।












