मध्यप्रदेश: जंगली हाथियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत

मध्यप्रदेश: जंगली हाथियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

भोपाल (मध्यप्रदेश): मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में जंगली हाथियों का आतंक जारी है। इससे सभी दहशत में हैं। बच्चों को घर से बाहर नहीं जाना है। हाथियों के हमले से एक व्यक्ति की मौत आज ही हुई है। तुरंत पुलिस और वन विभाग की टीम को इसकी जानकारी दी गई है। मौके पर पहुंची दल ने शव को लेकर मर्ग कायम करने के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

मामला दरअसल ग्राम देवरिया का है, जो चंदिया थाना क्षेत्र में आता है। रतन यादव को सुबह खेत पर जाते समय तीन जंगली हाथियों ने पैरों तले कुचल दिया, जिससे वह वहीं मर गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

जंगली हाथियों ने गांव के आसपास डेरा डाल रखा है और एक हाथी पड़ोसी गांव करैया में भी देखा गया है, इससे ग्रामीणों में भय और तनाव है। वन विभाग और चंदिया थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की है।

यह भी बताया गया है कि इससे पहले जिले में दस जंगली हाथियों की मौत हो गई है। यही कारण है कि सभी हाथियों का झूड एक गांव से दूसरे गांव चला जाता है। इसके आंतक से ग्रामीणों में भय है। रात को हर व्यक्ति अपने घरों के बाहर आग लगाकर सोता है। उन्हें डर है कि कब उनके हाथियों द्वारा हमला होगा। वन विभाग की टीम, हालांकि, निरंतर सुरक्षा पर काम कर रही है।