छत्तीसगढ़जशपुरराज्य

मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना

जशपुरनगर : मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल, अंतर्गत संचालित योजना-मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत कुल 02 छात्रों को राशि 1 लाख के मान से कुल 2 लाख की राशि श्रमिक परिवार के बच्चों को योजना के तहत 14 जून 2023 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय रायपुर में 10 वीं में प्रावीण्य सूची में टॉप-10 में स्थान बनाने वाले श्रमिक परिवार के बच्चों को एक -एक लाख रूपये का चेक मुख्यमंत्री बघेल के द्वारा प्रदाय किया गया है। श्रमिक महेन्द्र सिंह पिता मनसाय सिंह ग्राम पंचायत-चराईड़ांड, तह-दुलदुला जिला जशपुर छ.ग. निवासी जिसका छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में 2 मार्च 2022 को पंजीयन रेजा, कुली प्रवर्ग में हुआ है। एवं महिला श्रमिक श्रीमती कौशल्या यादव पति रामेश्वर यादव ग्राम-मुड़ेकेला वि.ख. पत्थलगांव जिला जशपुर छ.ग. जिसका छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में 28 जनवरी 2023 को पंजीयन रेजा, कुली प्रवर्ग में हुआ है। इनके द्वारा श्रम विभाग में संचालित निर्माण श्रमिक मेधावी छात्र, छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन सहायता योजना के तहत कार्यालय श्रम पदाधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया। श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने हेतु श्रम विभाग, लोक सेवा केन्द्र वीएलई के माध्यम से दस्तावेजों जैसे-आधार कार्ड, बैंक खाता, राशन कार्ड, मोबाईल नम्बर, परिवार सदस्य का आधार कार्ड के साथ पंजीयन करा सकते है, अधिक जानकारी के लिए कल्याण अधिकारी श्री ज्ञानवन्त पांडेय मो.नं. 7999257119 एवं कल्याण निरीक्षक अभिषेक यादव मो. नं. 9111122448 से सम्पर्क स्थापित कर सकते है

Sundar Baghel

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!