Advertisement

कलेक्टर आकाश छिकारा ने ली साथी परियोजना के जिला क्रियान्वयन समिति की बैठक

कलेक्टर आकाश छिकारा ने ली साथी परियोजना के जिला क्रियान्वयन समिति की बैठक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जांजगीर-चांपा/ कलेक्टर आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साथी परियोजना के जिला क्रियान्वयन समिति की बैठक ली। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, राष्ट्रीय समन्वयक फीफा साथी टेक्नो प्रेनोर्स प्राईवेट लिमिटेड श्री मनीष शाहा, अधिष्ठाता कालेज ऑफ एग्रीकल्चर एण्ड रिसर्च स्टेशन डॉ. अविन्दर सिंह, राज्य प्रमुख फीफा साथी टेक्नो होनोर्स प्राईवेट लिमिटेड श्री अनुराग लाल, उप संचालक कृषि श्री ललित मोहन भगत सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने साथी परियोजना संचालन हेतु अधिकतम महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित एफपीओ तथा स्व सहायता समूहों के सदस्यो को जोडते हुऐ फेडरेशन बनाये जाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि साथी बाजार में क़ृषि एवं औद्योगिक उत्पादों को स्थानीय स्तर पर बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा। बैठक में उप संचालक कृषि श्री ललित मोहन भगत द्वारा जानकारी दी गई कि योजना स्थापना हेतु 5 एकड भूमि छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम जिला जांजगीर मे चिन्हांकित की गई है, जिसका निरीक्षण समिति द्वारा कर उपयुक्त पाया गया है। राज्य प्रमुख फीफा साथी टेक्नोपेनोर्स प्राईवेट लिमिटेड अनुराग लाल द्वारा जानकारी दी गई की योजना का संचालन जिले में गठित एफ. पी.ओ., स्व सहायता समूहो के फेडरेशन तथा को ऑपरेटिव सोसायटी का फेडरेशन गठन कर किया जाना है, तथा एक वर्ष की समय सीमा में सदस्यों की संख्या दस हजार किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47