Advertisement

सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का जारी किया गया पीपीओ, जीपीओ

सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का जारी किया गया पीपीओ, जीपीओ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जांजगीर-चांपा/ कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त उपरांत उनके पेंशन भुगतान आदेश एवं मृत्यु सह सेवानिवृत्ति उपदान भुगतान आदेश प्रदाय किये जाने की पहल की गई है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने माह नवम्बर 2024 में सेवा निवृत्त होने वाले कुल 14 कर्मचारियों में से 09 प्रकरण तैयार कर. संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन बिलासपुर को प्रेषित किये जाने पर 05 प्रकरण स्वीकृत किया गया। शेष प्रकरणों पर स्वीकृति की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि प्रकरण स्वीकृत होने पर खोलबहरा राम कुर्रे प्रधान पाठक विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलौदा, डोल चंद साहू विकास खंड शिक्षा अधिकारी पामगढ़, रामजग वर्मा सहायक ग्रेड-02 कार्यपालन अभियंता हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर को कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा श्रीफल एवं साल से सम्मानित करते हुये पेंशन भुगतान आदेश, मृत्यु सह उपादान भुगतान आदेश एवं पेंशन परिचय पत्र प्रदाय किया गया। इसके अतिरिक्त महालेखाकार छ.ग. रायपुर द्वारा जारी सामान्य भविष्य निधि प्राधिकार पत्र का भी जिले में प्रथम बार वितरण किया गया। इस प्रकार सेवा निवृत्त शासकीय सेवकों को सेवा निवृत्ति के आगामी कार्य दिवस को समस्त शासकीय स्वत्वों से संबंधित प्राधिकार पत्र, जो उच्च कार्यालय द्वारा जारी किये जा रहे है, प्रदाय किया गया। इस अवसर सहायक कोषालय अधिकारी ज्ञानेश्वर कुमार बरेठ, कमल कुर्रे, महेन्द्र पाठक, रामगोपाल यादव एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47