Advertisement

महतारी वंदन योजना से महिलाओं के चेहरे में खुशियों की उजास

महतारी वंदन योजना से महिलाओं के चेहरे में खुशियों की उजास

– मुख्यमंत्री को श्रीमती पुष्पा एवं संतोषी देवांगन ने दिया धन्यवाद

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राजनांदगांव// शासन की महतारी वंदन योजना महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान की दिशा में एक कारगर कदम है। जिले में खुशियों की यह उजास पहुंच रही है, महतारी वंदन योजना के माध्यम से। प्रतिमाह महिलाओं के खाते में 1000 रूपए की राशि पहुंचने पर महिलाओं ने मोबाईल में राशि प्राप्त होने का नोटिफिकेशन दिखाकर अपनी खुशी जाहिर की। राजनांदगांव शहर की मोतीपुर निवासी 52 वर्षीय श्रीमती पुष्पा देवांगन ने बताया कि वे एक गृहिणी है और सिलाई का कार्य करती हैं। महतारी वंदन योजना अंतर्गत प्राप्त राशि का उपयोग वे दवाई, घरेलू कार्य में करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं और उनका यह संदेश हम सभी तक पहुंच रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस योजना के तहत प्रतिमाह राशि प्राप्त होने पर धन्यवाद दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी बहु श्रीमती संतोषी देवांगन को भी इस योजना के तहत राशि प्राप्त हो रही है। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत एवं सक्षम बनाने के लिए तथा उनके दायित्व निर्वहन के लिए संबल प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47