छत्तीसगढ़राज्यसरगुजा

सरगुजा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान “नवाबिहान” अंतर्गत ड्रग तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही

सरगुजा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान “नवाबिहान” अंतर्गत ड्रग तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही जारी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा नशीले इंजेक्शन बिक्री के मामले मे 02 आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा नशीले पदार्थो की खरीद फरोख्त पर प्रभावी नियंत्रण करने दिए गए हैं दिशा निर्देश।

आरोपियों के कब्जे से कुल 124 नग अवैध नशीला इंजेक्शन, 120 नग निडील, 04 नग सिरिंज कुल किमती लगभग 62 हजार रुपये किया गया बरामद।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन मे नशे के विरुद्ध अभियान “नवाबिहान” के तहत नशीले पदार्थो के खरीद फरोख्त एवं तस्करी करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया हैं, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण) अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नशीले पदार्थो की खरीद फरोख्त करने वालो संदेहियो पर नजर रखी जा रही थी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

घटना दिनांक 14/01/24 को पुलिस टीम को मुखबीर सुचना प्राप्त हुई कि लखनपुर बस स्टैंड मे दो संदिग्ध युवक नशीले इंजेक्शन की तस्करी कर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं, पुलिस टीम द्वारा मुखबीर सुचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेहियो की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो संदेहियो द्वारा अपना नाम (01) राम बिहारी आत्मज स्व. ठाकुर प्रसाद उम्र 33 वर्ष साकिन बंधा थाना लखनपुर (02)मुकेश यादव आत्मज सतीश यादव उम्र 19 वर्ष साकिन लखनपुर थाना लखनपुर का होना बताये, उक्त संदेहियो की तलाशी लेने पर कुल 124 नग नशीला इंजेक्शन, 120 नग निडील, 04 नग सिरिंज कुल किमती लगभग 62 हजार रुपये बरामद किया गया हैं, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर नशीले इंजेक्शन की तस्करी कर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया गया, आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाए जाने से थाना लखनपुर मे अपराध क्रमांक 13/24 धारा 21 (सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक एल.आर.चौहान, सहायक उप निरीक्षक अरुण गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक संदीप सिंह, प्रधान आरक्षक मुक्तिलाल तिर्की, आरक्षक देवेंद्र सिंह, डॉक्टर सिंह शामिल रहे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!