
बाइक दुर्घटना में एक घायल,रिम्स रेफर
बाइक दुर्घटना में एक घायल,रिम्स रेफर
बालूमाथ । बालूमाथ चंदवा मार्ग पर थाना क्षेत्र के मकईयाटाड़ स्थित डीएवी मोड़ के पास हुई बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसकी पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के पिंडारकोम गांव निवासी यशोदा यादव के रूप में हुई । जिसे स्थानीय लोगों द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया । जहां पर डॉक्टर सुरेंद्र कुमार एवं सीएचओ दीपक कुमार के द्वारा संयुक्त उपचार करने के पश्चात उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया ।मिली जानकारी के अनुसार घायल यशोदा यादव अपने घर में कार्य करने को लेकर मजदूर को खोजने के लिए गया था । इसी दौरान लौटने की क्रम में वह डीएवी मोड़ के पास सड़क पर कोयले की डस्ट जमा हो जाने और फिसलन होने के कारण वह अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया ।











