राजनांदगांव

कलेक्टर ने आपदा प्रभावितों के लिए 58 लाख 65 हजार रूपए सहायता राशि आबंटित की!

कलेक्टर ने आपदा प्रभावितों के लिए 58 लाख 65 हजार रूपए सहायता राशि आबंटित की!

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राजनांदगांव// कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों के लिए 58 लाख 65 हजार रूपए की सहायता अनुदान राशि आबंटित की है। इसके अंतर्गत छुरिया तहसील में अतिवृष्टि से 64 मकान आंशिक क्षति होने पर 2 लाख 56 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 5 झोपड़ी क्षति होने पर 15 हजार रूपए, अतिवृष्टि से पक्का मकान क्षति होने पर 6 हजार 500 रूपए, अतिवृष्टि से 15 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 18 लाख रूपए, आकाशीय बिजली गिरने से दो बैल मृत होने पर 64 हजार रूपए, नदी के पानी में डूबने से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए एवं बैराज के पानी में डूबने से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, राजनांदगांव तहसील में अतिवृष्टि से 4 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 4 लाख 80 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 39 मकान आंशिक क्षति होने पर 1 लाख 56 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 6 पशु शेड क्षति होने पर 15 हजार रूपए, अतिवृष्टि व अधिक वर्षा से 105 कपड़ा व बर्तन क्षति होने पर 2 लाख 65 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 2 झोपड़ी क्षति होने पर 8 हजार रूपए एवं अतिवृष्टि से 2 पक्का मकान क्षति होने पर 13 हजार रूपए, डोंगरगांव तहसील में अतिवृष्टि से 96 मकान आंशिक क्षति होने पर 3 लाख 84 हजार रूपए एवं अतिवृष्टि से 2 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 2 लाख 40 हजार रूपए, डोंगरगढ़ तहसील में अतिवृष्टि से 145 मकान आंशिक क्षति होने पर 5 लाख 79 हजार 500 रूपए, अतिवृष्टि से 1 पशु शेड क्षति होने पर 3 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 3 झोपड़ी क्षति होने पर 8 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 8 पक्के मकान की आंशिक क्षति होने पर 52 हजार रूपए एवं अतिवृष्टि से 6 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 7 लाख 20 हजार रूपए पर की प्रशासकीय स्वीकृति संबंधित तहसील को आबंटित किया गया है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!