Advertisement

एकता स्टेडियम की सुरक्षा का करें व्यवस्था, आवारा तत्वों एवं पशुओं का बना रहता है अड्डा

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ बिश्रामपुर- नगर के एकता स्टेडियम के साफ़ सफाई, जिगजैग गेट, फेसिंग एवं मरम्मत के मांग को लेकर एसईसीएल बिश्रामपुर के महाप्रबंधक को सूरजपुर डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल ने ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि आपके अधीनस्थ एकता स्टेडियम की हालत देखरेख के अभाव में अत्यंत दयनीय हो चुकी है स्टेडियम के चारों तरफ का घेराव टूट जाने से आवारा मवेशियों का जमावड़ा बना रहता है, तो वही असामाजिक तत्व स्टेडियम की गैलरी पर मदिरापान कर शराब की बोतलें बिखेर देते हैं जिससे मॉर्निंग वॉक करने वाले आम लोगों के लिए सिरदर्द बन जाता है, जिस कारण से त्वरित मरम्मत की अत्यंत आवश्यकता है, जिसमें फेसिंग को दुरुस्त कर ज़िंग जैग गेट लगाना जिससे मवेशियों का आना जाना बंद हो सके साथ ही बरसात में उग आये अनावश्यक गाजर घास की साफ़ सफाई, गैलरी के मरम्मत करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे किसी भी खिलाड़ी या दर्शकदीर्घा में किसी को कोई भी प्रकार की छति न पहुंचे, आपके ध्यानाकर्षण के लिए एकता स्टेडियम की बदहाली की तस्वीर भी सौपते हुए समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का आग्रह करतें हुए, खिलाड़ियों को होने वाली असुविधा से मुक्ति की मांग की है ज्ञापन सौंपने वालों में डिस्ट्रिक्ट कांग्रेसी स्पोर्ट्स सेल की जिला अध्यक्ष राजेश जैन सहित सज्जाद खान आशिक कुरेशी लखन सोनी।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57