Advertisement

7 से 16 जुलाई तक वजन त्यौहार का आयोजन

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो/चीफ/सरगुजा// महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया है कि 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों में पोषण स्तर के आकंलन के लिए 7 जुलाई से 16 जुलाई 2021 तक सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन त्यौहार का आयोजन किया जाएगा। वजन त्यौहार में बच्चों के वजन के अतिरिक्त कुपोषण के दूष्चक्र को तोड़ने के लिए 11 से 18 वर्ष की सभी किशोरी बालिकाओं को इस अभियान में शामिल कर उनका हिमोग्लोबिन टेस्ट तथा बीएमआई ज्ञात किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वजन त्यौहार का आयोजन कलस्टर स्तर पर किया जा रहा है। प्रत्येक 4-5 आंगनबाड़ी को मिलाकर एक कलस्टर तैयार किया जा रहा है। प्रत्येक कलस्टर हेतु पृथक-पृथक तिथि निर्धारित की जा रही है। वजन त्यौहार में यदि कोई बच्चा वजन लेने से छूट जाता है तो उस अवधि में पल्स पोलियो की तर्ज पर घर-घर जाकर बच्चों का वजन लिया जावेगा, जिसका पर्यवेक्षण सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा किया जाएगा। इस आयोजन में कोविड-19 से सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने जिले के सभी विभाग के कार्यालय प्रमुखों समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार एवं सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियां को निर्धारित अवधि में वजन त्यौहार के सफल आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने निर्धारित अवधि में क्षेत्र का भ्रमण कर वजन त्यौहार आयोजन की गतिविधियों का निरीक्षण कर पालन प्रतिवेदन महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57