Advertisement

नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 : आमंत्रण टोली ने रैली निकालकर शत-प्रतिशत मतदान हेतु शहरवासियों को किया प्रेरित

आमंत्रण टोली ने रैली निकालकर शत-प्रतिशत मतदान हेतु शहरवासियों को किया प्रेरित

जिला प्रशासन ने की जिले के नागरिकों से मतदान करने की अपील

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उत्तर बस्तर कांकेर/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में आज नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शहरवासियों एवं जिले के समस्त नागरिकों को वोट जरूर देने हेतु आमंत्रण रैली का आयोजन किया गया। आमंत्रण रैली शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट विद्यालय कांकेर से मुख्य मार्ग होते हुए मरीन ड्राईव, मस्जिद चौक, गांधी चौक होते हुए नया बस स्टैण्ड तक ‘‘11 फरवरी दिन मंगलवार चलो मनाएं मतदान का तिहार’’ ‘‘जागरूक रहेगा कांकेर मतदान करेगा कांकेर’’ ‘‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, ‘लोकतंत्र की है पहचान, मत, मतदाता और मतदान’ जैसे नारों के साथ रैली निकाली गई।
आमंत्रण रैली में उपस्थित कर्मचारियों के द्वारा सभी दुकानों में जाकर, ठेला, सब्जी वाले व राहगीरों को विभागीय अधिकारियों की ओर से नगरीय निकाय के लिए 11 फरवरी एवं त्रि-स्तरीय पंचायत हेतु 17, 20 एवं 23 फरवरी को शत-प्रतिशत वोट जरूर करने हेतु आमंत्रित किया गया। आमंत्रण रैली में शामिल मतदाताओं को अनिवार्य रूप से मतदान की शपथ दिलाई गई। जिला प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने नगरवासियों को अपने मतदान केन्द्र में जाकर मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की है। उक्त रैली में जेपी इंटरनेशनल स्कूल एवं पैराडाइज स्कूल के बैंड दल छात्रों के द्वारा देशभक्ति की धुन बजाते हुए बच्चों ने मतदाता जागरूकता हेतु नारे लगाए। इसके अलावा नगरवासियों को आमंत्रण पत्र देकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित भी किया गया। कार्यक्रम में महिला आईटीआई, डाईट, स्थानीय विद्यालयों के छात्र सहित अधिकारी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57