Advertisement

कलेक्टर ने किया खाद्य विभाग की समीक्षा

कलेक्टर ने किया खाद्य विभाग की समीक्षा

सहकारी बैंक में कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराने दिए निर्देश

गोपाल सिंह विद्रोही /प्रदेश खबर /प्रमुख छत्तीसगढ़/ सूरजपुर/7 जुलाई 2021/ कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, राज्य सहकारी विपणन संघ, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, नागरिक आपूर्ति निगम, नापतौल विभाग, खाद्य सुरक्षा एवं पोषण विभाग के अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की जिसमें उन्होंने खाद्य विभाग तथा विपणन संघ को संग्रहण केंद्र से शीघ्र धान उठाव कराने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

साथ ही कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी को राशन दुकानों में समय पर राशन भंडारण, बरसात के दिनों में पहुंच विहीन क्षेत्रो में शीघ्र राशन भंडारण, पेट्रोल पंप राशन दुकानों के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने सहकारी बैंक में लोगों का आना-जाना ज्यादा रहता है इसलिए कोविड के प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिये एवं पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी में भी कोविड प्रोटोकाॅल का अनिवार्य रूप से पालन कराने निर्देशित किया।

उप पंजीयक सहकारिता विभाग को समितियों का पंजीयन, निर्वाचन, अंकेक्षण का कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी को वर्ष 2020-21 में खरीदे गए धान के समिति स्तर पर निराकरण तथा मिलान पूर्ण करने एवं सुपर कम्पोस्ट की बिक्री कराने के निर्देश दिए गए।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57