Advertisement

विश्रामपुर पुलिस ने दौड़ाकरअवैध महुआ शराब ले जाते तीनों आरोपियों को 20 लीटर शराब के साथ धर दबोचा

विश्रामपुर पुलिस ने दौड़ाकरअवैध महुआ शराब ले जाते तीनों आरोपियों को 20 लीटर शराब के साथ धर दबोचा
गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़– नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर पहल करते हुए विश्रामपुर पुलिस ने अवैध महुआ शराब ले जाते तीन आरोपीयो को गिरफ्तार करइनके पास से 20 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया ।

जानकारी के अनुसार विश्रामपुर थाना प्रभारी सुभाष कुजुर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम शिवनंदनपुर निवासी मनीगण्डा, प्रकाश पैकरा, एवं अजय उर्फ टुन्नू जो काफी समय से अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने का काम करते है और आज भारी मात्रा में महुआ शराब लेकर एक मोटर सायकल में शिवनंदनपुर की ओर से कालोनी तरफ दारू मट्टीबाय पास रास्ते से जाने वाले है कि मुखबीर से प्राप्त सूचना के ग्राम सतपता दारू भट्टी रोड पुलिया के पास रेड घेराबंदी किया कुछ समय बाद संदेही शिवनंदनपुर बस्ती की ओर से आते दिखे जिन्हें हाथ देकर रोकने का प्रयास किया गया तो तेजी से मोटर सायकल चलाते हुए भागने लगे जिन्ही पीछाकर पकड़ा पुलिस ने धर दबोचाऔर नाम पता पूछने पर मो० सा० चालक अपना नाम प्रकाश पैकरा पिता झन्दरु राम पैकरा जाति कवर उम्र 20 वर्ष सा. शिवनदनपुर एवं पीछे बैठे व्यक्ति अपना नाम मनीगण्डा पिता परमशियम जाति बरई उम्र 24 वर्ष सा शिवनदनपुर व अजय कुमार मालाकार उर्फ टुन्नू पिता राजेश मालाकर उम्र 28 वर्ष मूल निवास कुम्हार टोली वार्ड 51 थाना मोफस्सील जिला गया बिहार हा.मु. शिवनदनपुर का रहने वाला महुआ शराब बिकी हेतु रखना बताने पर आरोपी मनी गण्डा के कब्जे से 10 लीटर तथा अजय मालाकर उर्फ टुन्नु के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी का महुआ शराब कुल 20 लीटर किमती 2000 रूपये का अवैध रूप से बिक्री करने हेतु ले जाते पाये जाने पर तथा शराब परिवहन करने में प्रयुक्त एक पुरानी सूजकी मोटर सायकल को आरोपी प्रकाश पैकरा के कब्जे से जप्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय सूरजपुर पेश किया गया जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल सूरजपुर भेज दिया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सम्पूर्ण कार्यवाही में सुभाष कुजूर थाना प्रभारी , सउनि एल.पी. गुप्ता, प्र०आर० संजय सिंह यादव, आनंद सिंह, आर० देवनंदन राजवाडे, अजय प्रताप सिंह, अकरम मोहम्मद, नागेश नाहक सक्रीय रहे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57