
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
तमिलनाडु के गांव में 70 साल में पहली बार दलितों ने मंदिर में प्रवेश किया
तमिलनाडु के गांव में 70 साल में पहली बार दलितों ने मंदिर में प्रवेश किया
तिरुवन्नमलई/ तमिलनाडु के इस जिले एक गांव में करीब 70 साल में पहली बार दलितों ने सोमवार को अपने गांव के मंदिर में पूजा-अर्चना की। इससे पहले जिला प्रशासन ने “प्रभावशाली जातियों” के साथ “शांति वार्ता” कराई थी।.
कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच तथा शीर्ष जिला और पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में, अनुसूचित जाति से संबंधित ग्रामीणों ने पूजा की माला, फूल और अन्य प्रसाद के साथ मंदिर परिसर में प्रवेश किया। उन्होंने मंत्रोच्चारण के साथ देवता की जय-जयकार की और पूजा की।.












