छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

CG NEWS : चीतल का शिकार करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार, जंगल से भटककर पहुंचा था गांव

धमतरी। जिले के केरेंगांव वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कांटाकुरीर्डीह क्षेत्र में चीतल का शिकार करने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से तीर-धनुष और चीतल का शव बरामद कर लिया गया है। चीतल का शिकार 10 जून को किया गया था।

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

जानकारी के मुताबिक, चीतल जंगल से निकलकर कांटाकुरीर्डीह के स्कूल परिसर के पास पहुंच गया था। इसका 10 ग्रामीणों ने मिलकर शिकार कर लिया। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग ने सर्च वारंट जारी किया। जिसके बाद मंगलवार को DFO धमतरी मयंक पांडय के मार्गदर्शन और SDO धमतरी टीआर वर्मा के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने आरोपियों के घर पर छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

आरोपियों के नाम जोहर सिंह कमार (33 वर्ष), भुवन कमार (35 वर्ष), बीरेंद्र कमार (24 वर्ष), पुराणिक कमार (28 वर्ष), मनीराम कमार (25 वर्ष), राधे लाल कमार (18 वर्ष), चैत राम कमार (30 वर्ष), आनंद कमार (19 वर्ष), किशन कमार (25 वर्ष) और दुर्गेश कमार (19 वर्ष) हैं। इन सभी के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 और 50 व 51, 52 के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों के पास से 3 धनुष और 4 तीर बरामद किए गए हैं। मंगलवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Pradesh Khabar

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!