Advertisement

जिला पंचायत सीईओ ने मछली पालन केंद्र नयनपुर सहित महिला स्व सहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों का किया निरीक्षण

जिला पंचायत सीईओ ने मछली पालन केंद्र नयनपुर सहित महिला स्व सहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों का किया निरीक्षण

मछली पालन के विस्तार हेतु मत्स्य विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर /प्रमुख छत्तीसगढ़/सूरजपुर/8 जुलाई 2021/ कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर आज जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने विकासखंड सूरजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत नयनपुर के हितग्राही डेविड एक्का के द्वारा किए जा रहे मछली पालन केंद्र और प्रसंस्करण का निरीक्षण किया। उन्होने निरीक्षण उपरांत जिले में मछली पालन के लिए विस्तार करने मछली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

तत्पश्चात जिला पंचायत सीईओ द्वारा पार्वतीपुर में महिला स्व सहायता समूह के द्वारा किए जा रहे मोरिंगा पाउडर, कटहल पाउडर, तुलसी पाउडर, गिलोय पाउडर प्रसंस्करण का भी निरीक्षण किया। जिसके तहत प्रसंस्करण केंद्र को बढ़ावा देने हेतु निर्देशित किया एवं पार्वतीपुर में वन विभाग द्वारा किया गया प्लांटेशन में मुनगा वृक्षारोपण के साथ तुलसी एवं लेमन ग्रास वृक्षारोपण किए जाने हेतु निर्देशित किया। वन विभाग के साथ समन्वय कर फॉरेस्ट प्रोडक्ट की प्रोसेसिंग हेतु निर्देशित किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने केनापारा पर्यटन स्थल में निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने महिला स्व सहायता समूह के द्वारा बनाए जा रहे फिनाइल कार्यों का भी निरीक्षण किया। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय से संबद्ध वेटरनरी पॉलिटेक्निक कॉलेज सूरजपुर के क्लासरूम फैकल्टी मेंबर एवं अन्य आवश्यक चीजों का भी अवलोकन किया एवं व्यवस्था दुरुस्त करने निर्देश दिए गए।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57