छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा निर्मित

छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा निर्मित

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

कृष्ण कुंज का प्रेम नगर व भटगांव क्षेत्र के विधायको ने किया लोकार्पण

गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर- छत्तीसगढ़ एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित कृष्ण कुंज विश्रामपुर का लोकार्पण सरगुजा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व प्रेम नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक खेलसाय सिंह के मुख्य अतिथि एवं संसदीय सचिव एवं भटगांव क्षेत्र के विधायक पारसनाथ रजवाड़े ,जिला पंचायत अध्यक्ष भगवती रजवाड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश रजवाड़े, महाप्रबंधक अमित सक्सेना , महिला मंडल की अध्यक्ष आभा सक्सेना, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुभाष गोयल,नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष यादव, इस्माइल खान, उपाध्यक्ष किरण पटेल की आतिथ्य में किया गया।
एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के 4 एकड़ अनुपयोगी भूमि में नगर पंचायत बिश्रामपुर के वार्ड क्रमांक 8 में कृष्ण कुंज का आतिथ्य में भगवान गणेश जी ,श्री कृष्ण जी एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र के समक्ष वैदिक रीति रिवाज से पूजा अर्चना के बीच लोकार्पित किया। इस गरिमामय पूर्ण आयोजन मैं उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए सरगुजा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष खेल साइकिल ने कहा कि कटते जंगल उजड़ते वृक्ष से वायुमंडल पर बुरा असर पड़ा है, जिसके जिम्मेदार हम सभी है, इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश भूपेश बघेल ने पूरे प्रदेश के नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज योजना अभियान के माध्यम से पौधारोपण और उसका संरक्षण का संकल्प लेते हुए यह अभियान चलाया है।, जिसमें प्रत्येक नागरिकों की सहभागिता जरूरी है, तभी वायु मंडल को शुद्ध एवं जल संरक्षण किया जा सकता हैं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भटगांव क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वृक्षों के अधिक से अधिक लगाने बचाने का अभियान चलाया है। कृष्ण कुंज के माध्यम से हम सभी को विलुप्त पौधों को लगाने हेतु बढ़ावा देना चाहिए। दुर्लभ पौधों को संरक्षित करना होगा । बढ़ती जनसंख्या जंगलों के लिए घातक है। एक समय ऐसा था पूरा प्रदेश जंगलों से घिरा हुआ था समय पर बारिश होती थी किसानों को खेतों में हरियाली रहती थी अच्छे फसल होते थे ।किसी प्रकार जल कि समस्या नहीं थी ।आज उसके विपरीत है। जंगलों की अंधाधुंध कटाई हुई उसी स्तर से जल स्तर नीचे गिरा जिसका खामियाजा हम सब भोग रहे हैं। हम सबको इस समस्या से लड़ना होगा ।विलुप्त पौधों को बढ़ावा देना होगा यह तभी संभव है जब हर व्यक्ति पौधा एवं जल संरक्षण के लिए खुद को समर्पित करें ।
एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक अमित सक्सेना ने कहा कि जल संरक्षण, पौधारोपण संरक्षण मे विश्रामपुर ने कई महत्वपूर्ण कदम पूर्व से ही उठाया है जिसका परिणाम लोगों के सामने है।एसईसीएल बिश्रामपुर का दायरा 50 किलोमीटर की में है जहां विभिन्न प्रजाति के पेड़ पौधे लगाएं और बचाए गए हैं। पूरा विश्रामपुर क्षेत्र हरियाली से ढका हुआ। हम विश्वास दिलाते हैं कि पर्यावरण, वन,जल संरक्षण एवं जल प्रदाय के लिए हम हमेशा तैयार हैं, इसके लिए चाहे 2- 3 करोड़ों रुपए भी खर्च करना पड़े तो हम करेंगे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश रजवाड़े ने कहा कि वृक्षों की अंधाधुन कटाई से ऐसी परिस्थितियां आ रही है कि बच्चों को आम अमरूद महुआ जैसे वृक्षों को पहचान के लिए नर्सरी में ले जाना पड़ेगा। भगवान श्री कृष्ण की जन्म दिवस से प्रारंभ हुआ श्री कृष्ण कुंज पूरे प्रदेश में चलाया गया है। हम अपील करते हैं कि सभी समाज के लोग इस नवीन कृष्ण कुंज में भगवान श्री कृष्ण का मंदिर बना कर इसे कृष्ण वाटिका के रूप में विकसित करें। जिला पंचायत अध्यक्ष भगवती रजवाड़े ने कहा कि बिगड़ते वायुमंडल ,परिवर्तित मौसम, जल संकट का एक ही कारण है पेड़ों की कटाई। अब एक ही काम होना चाहिए वृक्ष को लगाना और बचाना ।
नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष यादव ने इस योजना का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ वन विभाग , एसईसीएल एवं जिला प्रशासन से कृष्ण कुंज का पक्की चारदीवारी का निर्माण की मांग की।
आई एफ एस वन मंडल अधिकारी वन मंडल सूरजपुर संजय कुमार ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा कृष्ण कुंज विश्रामपुर का लोकार्पण किया जा रहा है जो 4 एकड़ में फैला है ।संजय कुमार यादव ने आगे कहा कि विश्व में जलवायु के घटते स्तर व वनों के घटते स्थानों में कमी को ध्यान में रखते हुए वन संरक्षण, पौधारोपण, जल संरक्षण , कर आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सवारना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है ।आयोजन को सफल बनाने में सूरजपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रवि सिंह, एसडीओ अनिल सिंह ,रेंजर नरेंद्र गुप्ता, वनपाल धीरेंद्र सिंह, नगर पंचायत सीएमओ यूफ्रेसिया एक्का, थाना प्रभारी के डी बनर्जी, एसईसीएल बिश्रामपुर उपनिरीक्षक राम नगीना सिंह, नायब तहसीलदार तहसील सूरजपुर, नायब तहसीलदार बिश्रामपुर रहा। मंचासीन अतिथियों में जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीप्ति स्वाई, पार्षद गंगा प्रसाद रवि, धर्मेंद्र सिंह ,भावना सिंह, दिलीप सोनी जेपी यादव ,संजीत यादव, अमरेश कुमार सहित दुर्गा शंकर दीक्षित, अनुपम फ्लिप ,प्रेमजीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह ,अंशुल गोयल,नीरज कुमार सिंह, विकास सिंह,दुर्गा शंकर दीक्षित कार्यक्रम का संचालन अनिल मिश्रा ने किया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!