Advertisement

छत्तीसगढ़ में सहकारिता का विस्तार: 532 नई पैक्स समितियां गठित, सहकारी बैंक रायपुर को मिला रिकॉर्ड लाभ

‘सहकार से समृद्धि’ की ओर तेजी से बढ़ता छत्तीसगढ़

532 नई पैक्स समितियों की अधिसूचना जारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर को मिला 216 करोड़ का लाभ

रायपुर, 04 अप्रैल 2025:
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की संकल्पना ‘सहकार से समृद्धि’ को जमीन पर उतारते हुए सहकारिता के क्षेत्र में एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य सरकार ने आज 532 नवीन प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के गठन की अधिसूचना जारी की। वहीं, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 216 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड लाभ दर्ज कर सहकारिता क्षेत्र में नई ऊंचाई छू ली है।

गाँव-गाँव तक पहुंचेगी सहकारिता की ताकत

राज्य के सहकारिता विभाग के आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा ने बताया कि यह पहल केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की मंशा और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में साकार हुई है। इन समितियों के माध्यम से किसानों को अब अपने ही गांव में कृषि ऋण, खाद-बीज, माइक्रो-एटीएम से राशि आहरण, और जनऔषधि केंद्र, कामन सर्विस सेंटर जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

25 अगस्त 2024 को रायपुर में हुई ‘सहकार से समृद्धि’ विषयक बैठक में श्री अमित शाह ने पैक्स की संख्या बढ़ाने की बात कही थी, जिसे अब धरातल पर उतारा गया है।


जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर बना प्रदेश का सबसे लाभकारी बैंक

सहकारिता के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 216 करोड़ रुपये का सकल लाभ अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 84 करोड़ रुपये अधिक है।

बैंक की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अपेक्षा व्यास ने बताया कि बैंक ने 550 सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को अल्पकालीन, मध्यकालीन और दीर्घकालीन ऋण, साथ ही ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, थ्रेशर, तारफेंसिंग के लिए भी ऋण उपलब्ध कराया है। वर्ष 2025-26 में बैंक द्वारा 3.93 लाख किसानों को 1886 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त कृषि ऋण वितरित किया गया।

तकनीक से लैस आधुनिक बैंकिंग

बैंक की अमानत राशि 6833 करोड़ और कार्यशील पूंजी 8316 करोड़ है। ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए NEFT, RTGS, IMPS, UPI, मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। खरीफ सीजन 2024-25 में 550 पैक्स के माध्यम से 57 करोड़ रुपये की धान खरीदी राशि माइक्रो-एटीएम से किसानों ने प्राप्त की।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM