Advertisement

रतनपुर पुलिस ने 6 चोरों को किया गिरफ्तार, कॉसे के बर्तन, टी.व्ही. और धान बरामद

कॉसे के बर्तन, टी.व्ही., कम्प्यूटर और धान चोरी के 6 आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रतनपुर। अकलतरी और कोनी क्षेत्र में हुए चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए रतनपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। दो अलग-अलग स्थानों से चोरी किए गए काँसे के बर्तन, कम्प्यूटर सेट, एलईडी टीवी, और धान समेत अन्य सामग्रियों को बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। यह कार्रवाई लगातार की जा रही पतासाजी और मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर की गई।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. राजकमल धीवर, पिता बलराम धीवर, उम्र 25 वर्ष, निवासी धीव मोहल्ला, अकलतरी

  2. जीतू धीवर, पिता रामनाथ धीवर, उम्र 20 वर्ष, निवासी छोटी कोनी दैहानपारा, थाना कोनी

  3. अनिल कसेर, निवासी कोनी

  4. अमन रात्रे, निवासी कोनी

  5. विवेक साव, निवासी कोनी

  6. अकबर खान, पिता स्व. लतीफ खान, उम्र 45 वर्ष, निवासी अशोकनगर, अटल आवासपारा, सरकण्डा, बिलासपुर

बरामद मशरूका:

  • 06 बोरी धान

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj
  • 01 नग कम्प्यूटर सेट

  • 01 नग एलईडी टी.व्ही.

  • 03 नग काँसे का लोटा

  • 01 नग काँसे की थाली

  • 03 नग काँसे का हाण्डी (बटुआ)

  • 01 नग छोटा हाण्डी

  • 03 नग काँसे की बटकी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अकलतरी निवासी प्रार्थी गजानंद शर्मासाश्वत शर्मा के सुने मकान में 03-04 जनवरी 2025 की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर धान, गेहूँ, काँसे के बर्तन, एक जोड़ी चाँदी की पायल, टीवी और कम्प्यूटर सेट चोरी कर लिया था। रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजकमल धीवर से पूछताछ की गई, जहाँ उसने चोरी की घटना को कबूलते हुए अन्य साथियों के नाम उजागर किए।

आरोपियों के पास से चोरी का सामान जब्त किया गया, और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, दिनेश कांत, आर. महेन्द्र नेताम, सुदर्शन मरकाम, और शशीकांत कौशिक की विशेष भूमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47