बिलासपुर में नशीली टेबलेट और ₹50,000 नगद के साथ आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

अवैध नशे के कारोबार पर बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

थाना सिविल लाइन पुलिस ने जरहाभाठा मंझवापारा निवासी अर्पित महिलांगे उर्फ रोशन (28 वर्ष) को Nitrosun ब्रांड की 570 नशीली टेबलेट, ₹50,000 नगद, 2 आईफोन, और अन्य दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

यह कार्रवाई 18 अप्रैल 2025 को की गई जब पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी तारामंडल रेलवे ट्रैक के पास नशीली टेबलेट बेचने की फिराक में है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

  • Nitrosun टेबलेट: कुल 570 टेबलेट (57 स्ट्रिप)

    66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
    hotal trinetra
    gaytri hospital
    WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
    17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d
  • नगदी राशि: ₹50,000

  • मोबाइल फोन: 2 आईफोन और 1 रियलमी मोबाइल

  • अन्य दस्तावेज: आधार कार्ड, पेन कार्ड, एसबीआई एटीएम कार्ड

यह पूरी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में की गई।

आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 432/2025, धारा 21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।