Advertisement

धान खरीदी में बड़ा घोटाला: भाजपा सरकार 44 लाख मीट्रिक टन अधिक धान खरीद पर घिरी – कांग्रेस

डबल इंजन की सरकार राज्य का पूरा चावल नहीं ले रही, धान खुले बाजार में बेचना पड़ रहा: कांग्रेस

रायपुर, 20 अप्रैल 2025 – प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ में 40 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान को खुले बाजार में बेचना पड़ रहा है, जो कि राज्य के खजाने पर डकैती और संगठित भ्रष्टाचार का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों से उत्पादन से 44 लाख मीट्रिक टन अधिक धान खरीदा, जो संदेहास्पद है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने बताया कि सरकार ने सदन में 110 लाख मीट्रिक टन धान उत्पादन का दावा किया है, जबकि खरीदी 154 लाख मीट्रिक टन से अधिक हुई है। यह सवाल उठाता है कि अतिरिक्त 44 लाख मीट्रिक टन धान कहां से आया? क्या यह दूसरे राज्यों से लाकर छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर खरीदा गया?

पिछले वर्ष भी सरकार ने 10 लाख मीट्रिक टन अधिक धान खरीदने का दावा किया, जबकि उत्पादन कम था। कांग्रेस नेता ने इसे भाजपा के कार्यकाल में लगातार हो रहे धान घोटाले का हिस्सा बताया।

सुशील आनंद शुक्ला ने केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार का दावा करने वाली भाजपा अगर केंद्र से राज्य का पूरा चावल सेंट्रल पूल में नहीं बिकवा पा रही है, तो इस डबल इंजन का फायदा राज्य को कैसे मिल रहा है? भाजपा के मुख्यमंत्री, मंत्री और पदाधिकारी केंद्र के सामने इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47