छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur : अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर लाइवलीहुड कॉलेज में साक्षरता रैली एवं सम्मान समारोह का आयोजन……………..

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर लाइवलीहुड कॉलेज में साक्षरता रैली एवं सम्मान समारोह का आयोजन……………..

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर लाइवलीहुड कॉलेज, अम्बिकापुर में साक्षरता रैली एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस एवं एवं साक्षरता सप्ताह के अवसर पर आयोजित भाषण, निबंध, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता, रंगोली, गीत , संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेहंदी प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 25 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय वेबीनार का भी आयोजन हुआ जिसमें राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के डायरेक्टर राजेश सिंह राणा, विशेष सचिव मुख्यमंत्री डॉ एस भारतीदासन, सहायक संचालक राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण डॉक्टर प्रशांत पांडे एवं एनसीईआरटी के अधिकारीगणों के मध्य संपन्न हुआ।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

लाइवलीहुड कॉलेज अंबिकापुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जिला स्तरीय साक्षरता दिवस कार्यक्रम जिला पंचायत की अध्यक्ष मधु सिंह की उपस्थिति में मनाया गया। उन्होंने इस अवसर पर साक्षरता के महत्व और महिला साक्षरता पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम के अध्यक्षता सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर के द्वारा किया गया। लाइवलीहुड के छात्रों को साक्षरता कार्यक्रम के तहत विगत वर्ष से अब तक की उपलब्धियां बताई गई। श्री कंवर ने कहा कि आज साक्षरता का स्वरूप बदल रहा है और अब साक्षरता कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता, वित्तीय साक्षरता और डिजिटल साक्षरता आदि विषय भी जुड़ गए हैं।

इस दौरान सरगुजा के प्रसिद्ध कलाकार संजय सुरीला द्वारा साक्षरता से प्रेरित गीत प्रस्तुत किया गया। साक्षरता सप्ताह के समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा लाइवलीहुड के उत्कृष्ठ  छात्र-छात्राओं जिन्होंने सप्ताह में विभिन्न प्रकार की साक्षरता गतिविधियों का संचालन किया, उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में  सभापति वन स्थायी समिति एवं सदस्य जिला पंचायत सरगुजा अनिमा केरकेट्टा, जन शिक्षण संस्थान डायरेक्टर एम के सिद्दीकी, जिला साक्षरता परियोजना अधिकारी गिरीश गुप्ता सहायक परियोजना अधिकारी लाइवलीहुड कॉलेज अकरम खान सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!