Advertisement

टीएस सिंहदेव ने भीषण गर्मी के बीच स्कूलों में अवकाश की मांग की, शिक्षा विभाग से की चर्चा

गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए टीएस सिंहदेव ने स्कूलों में अवकाश की मांग की

रायपुर/सरगुजा। भीषण गर्मी और लू के चलते सरगुजा समेत पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने शालेय शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी से चर्चा कर तत्काल स्कूलों में अवकाश घोषित करने की मांग की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

टीएस सिंहदेव ने मोबाइल पर हुई बातचीत में कहा कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुँच चुका है और गर्म हवाओं का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि गर्मी से बच्चों के बीमार होने की लगातार सूचनाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को मानवीय संवेदना के आधार पर निर्णय लेते हुए अवकाश की घोषणा करनी चाहिए ताकि बच्चों को राहत मिल सके।

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि अवकाश के दौरान भी स्कूली बच्चों को सुखा मध्यान्ह भोजन (Dry Midday Meal) उपलब्ध कराया जाए। इस पर प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने उन्हें आश्वस्त किया कि विभाग जल्द आवश्यक कदम उठाएगा।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47