Advertisement

पहाड़ी गांव घटोन में पहली बार पशु चिकित्सा शिविरः 260 पशुओं का टीकाकरण, बकरियों में हुआ कृत्रिम गर्भाधान

अंबिकापुर, 29 अप्रैल 2025। लखनपुर विकासखंड के सुदूरवर्ती पहाड़ी गांव घटोन में पहली बार पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। हाल ही में पांच किलोमीटर सड़क निर्माण के बाद इस दुर्गम गांव तक चिकित्सा दल पहुंच सका। कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देश पर आयोजित शिविर में 260 पशुओं को खुरपका व चेचक के टीके लगाए गए, वहीं 25 बीमार पशुओं का इलाज भी किया गया। खास बात यह रही कि यहां बकरियों में कृत्रिम गर्भाधान की शुरुआत भी की गई।

🐐 ग्रामीणों की मांग पर तत्काल पहल
बकरी पालन पर आश्रित ग्रामीणों ने ग्राम चौपाल में कलेक्टर से पशु स्वास्थ्य सेवाओं की मांग की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने न सिर्फ सड़क निर्माण करवाया, बल्कि पहली बार शिविर भी आयोजित करवाया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि उन्नत नस्ल की बकरियों के जरिए ग्रामीणों की आय बढ़ाने के प्रयास किए जाएं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

👨‍⚕️ विशेषज्ञों की देखरेख में शिविर संपन्न
इस शिविर में लखनपुर के पशु चिकित्सक डॉ. सफदर और डॉ. नेहा सिंह ने जिम्मेदारी संभाली। साथ ही उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. आरपी शुक्ला और डॉ. सीके मिश्रा भी उपस्थित रहे। उन्होंने पशुपालकों को नियमित टीकाकरण और पशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।

ग्रामीणों ने इस पहल को गांव के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। वर्षों बाद जब पहली बार सड़क और पशु चिकित्सा सुविधा गांव पहुंची, तो विकास की नई किरण नजर आई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57