Advertisement

बिलासपुर: चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, सरकण्डा पुलिस की सख्त कार्रवाई

थाना सरकण्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धारदार हथियार से लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ | 30 अप्रैल 2025|रपटा चौक क्षेत्र में धारदार चाकू लहराकर दहशत फैला रहे युवक को सरकण्डा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी रिकेश गोड़ लोगों को डरा-धमका रहा था और उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना सरकण्डा में अपराध क्रमांक 622/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

👉 आरोपी का विवरण:

  • नाम: रिकेश गोड़

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj
    WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
  • पिता का नाम: स्व. राजू गोड़

  • उम्र: 24 वर्ष

  • निवासी: डबरीपारा, सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

👉 कार्रवाई का विवरण: पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि एक युवक रपटा चौक पर चाकू लहराते हुए लोगों को भयभीत कर रहा है। तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई।

📌 वरिष्ठ अधिकारी:

  • अति. पुलिस अधीक्षक शहर: श्री राजेन्द्र जायसवाल

  • सी.एस.पी. सरकण्डा: श्री सिद्धार्थ बघेल

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57