Advertisement

बिहारपुर में सुशासन तिहार का तीसरा चरण सम्पन्न, 2580 में से 2232 मामलों का हुआ त्वरित निराकरण

बिहारपुर में सुशासन तिहार का तृतीय चरण सम्पन्न


सूरजपुर, 05 मई 2025/ओड़गी ब्लॉक के दूरस्थ अंचल बिहारपुर क्षेत्र में “सुशासन तिहार” अंतर्गत तृतीय चरण के समाधान शिविर का सफल आयोजन पंचायत भवन में किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति करना था।

शिविर के दौरान प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, क्षेत्र की 15 ग्राम पंचायतों से कुल 2580 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 2176 मांगों और 56 शिकायतों का निराकरण विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर ही कर दिया गया। इस प्रकार कुल 2232 मामलों का समाधान हुआ। वर्तमान में 335 मांगें और 13 शिकायतें लंबित हैं, जिनका शीघ्र निराकरण किया जाएगा।

समाधान शिविर में विभागीय अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को उनके आवेदनों की स्थिति से अवगत कराया तथा प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निपटारा किया। शिविर के दौरान राशन कार्डों का वितरण जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुसुमलता सिंह द्वारा किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों एवं मांगों पर भी कार्यवाही करते हुए समाधान किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों में डीडीसी श्रीमती कुसुमलता सिंह, सत्यनारायण सिंह, जगप्रसाद सिंह, शिवप्रसाद सिंह (सरपंच, बेगारिदान्ड), रामपाल जायसवाल (सरपंच, बिहारपुर) एवं उपसरपंच बिहारपुर उपस्थित रहे।

प्रशासनिक एवं तकनीकी अधिकारियों में एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मानवेन्द्र सिंह, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी  अभिषेक कुमार सिंह, कार्यक्रम अधिकारी विजय एक्का, एसडीओ आनंद एक्का, उप अभियंता अविनाश मिंज (लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी), पंकज कुमार गुप्ता (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा), जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता एवं उप अभियंता तथा ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी श्री जनक राम वर्मा सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शिविर में प्राप्त आवेदनों के समाधान हेतु आगे भी विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और प्रशासन द्वारा जनता को आश्वस्त किया गया कि लंबित मामलों का जल्द निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47