Advertisement

पाटन मोड़: अमानत नदी से 30 वर्षीय युवक रंजीत कुमार का शव मिला, पिता राजन मेहता चार दिन से लापता

पाटन मोड़: अमानत नदी से 30 वर्षीय युवक का शव बरामद, पिता राजन मेहता भी चार दिन से लापता

मेदिनीनगर। पड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटन मोड़ के समीप अमानत नदी से रविवार सुबह पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान शहर थाना क्षेत्र के निमिया गांव निवासी रंजीत कुमार (उम्र 30 वर्ष), पिता राजन मेहता के रूप में की गई है।

रंजीत शनिवार दोपहर 3 बजे टेंपो लेकर घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह करीब 6 बजे स्थानीय लोगों ने रंजीत का टेंपो पाटन मोड़ के पास लावारिस खड़ा देखा, और नदी किनारे झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिला।

परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल सूचना पड़वा थाना को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। अस्पताल चौकी की एएसआई सुशीला टीयू और जवान महेंद्र कुमार, विकास कुमार ने शव का पंचनामा कर आवश्यक कार्रवाई की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

हत्या की आशंका

मृतक की पत्नी नीलम देवी ने बताया कि रंजीत के पिता राजन मेहता का पूर्वडीहा गांव के एक व्यक्ति से कई वर्षों से जमीन विवाद चल रहा था। उस व्यक्ति द्वारा परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां भी मिलती रही थीं। परिजनों को शक है कि रंजीत की हत्या उसी व्यक्ति द्वारा करवाई गई है।

पिता भी लापता

रंजीत के पिता राजन मेहता बीते चार दिनों से लापता हैं। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट शहर थाना में दर्ज की गई है, और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

रंजीत की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी, परिजन और स्थानीय लोग सदमे में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57