Advertisement

सुशासन तिहार 2025 | बण्डापाल में समाधान शिविर: कलेक्टर ने कहा – हर गांव में विकास कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर |

सुशासन तिहार 2025: कांकेर के बण्डापाल में जिला स्तरीय समाधान शिविर, कलेक्टर ने ग्रामीणों को दिए विकास के भरोसे

उत्तर बस्तर कांकेर | 26 मई 2025|राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत अति संवेदनशील व दूरस्थ क्षेत्र ग्राम बण्डापाल (अंतागढ़) में आज जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई और प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्रवाई की विस्तार से जानकारी साझा की गई।

ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और समाधान का भरोसा देने पहुंचे कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कहा कि “हर गांव में विकास कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर होंगे।” उन्होंने बताया कि बण्डापाल में स्कूल भवन निर्माण की स्वीकृति मिल गई है और एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

ग्रामीणों की ओर से सड़क, बिजली, पानी, पुल-पुलिया और मोबाइल टॉवर जैसी बुनियादी आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई कार्य प्रगति पर हैं। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

समाधान शिविर में हुए प्रमुख कार्य:

  • सहकारिता विभाग: 5 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित

  • खाद्य विभाग: 5 ग्रामीणों को राशन कार्ड प्रदान

  • कृषि विभाग: 10 किसानों को मक्का बीज किट वितरण

  • मनरेगा: 3 ग्रामीणों को जॉब कार्ड

  • प्रधानमंत्री आवास योजना: 2 हितग्राहियों को घर की चाबी, 3 को स्वीकृति पत्र

  • महिला एवं बाल विकास विभाग: 1 बच्चे का अन्नप्राशन, 1 गर्भवती महिला को सुपोषण किट

ग्राम तुमसनार, बड़ेपिंजोड़ी और मातला ‘ब’ में पोटाकेबिन जर्जर होने पर 2-2 अतिरिक्त कक्ष की स्वीकृति भी दी गई है।

इस अवसर पर एसडीएम अंतागढ़ राहुल रजक, डिप्टी कलेक्टर रानू मैथ्यूज, जिला पंचायत सदस्य गुप्तेश उसेंडी, जनपद पंचायत अध्यक्ष मनोरमा मंडावी, उपाध्यक्ष कुबल भूसाखरे, सरपंच शिवशंकर कावड़े सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57