Advertisement

4 जून को हेल्थ मेला में मनाया जाएगा दाई-बाबा दिवस, बुजुर्गों की होगी विशेष जांच

“दाई-बाबा दिवस” के रूप में मनाया जाएगा 4 जून का हेल्थ मेला, बुजुर्गों की होगी विशेष स्वास्थ्य जांच

📍गरियाबंद, 04 जून 2025।
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रत्येक बुधवार को आयोजित हेल्थ मेले के तहत इस 4 जून को “दाई-बाबा दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। इस बार की थीम है— “हमारे बुजुर्ग, हमारी धरोहर”, जिसका उद्देश्य है वयोवृद्धजनों के प्रति सम्मान व स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर पहुँच सुनिश्चित करना।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी कि सभी विकासखण्डों में स्वास्थ्य मेले की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।
इस आयोजन में:

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

✅ मधुमेह जांच
✅ उच्च रक्तचाप जांच
✅ मोतियाबिंद व नेत्र जांच
✅ हड्डियों की जांच
✅ नाक-कान-गला और मुख स्वास्थ्य परीक्षण
✅ मानसिक स्वास्थ्य व संज्ञानात्मक परीक्षण

जैसी विस्तृत स्वास्थ्य सेवाएँ बुजुर्गों के लिए उपलब्ध कराई जाएँगी।

स्वास्थ्य अधिकारियों, मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों के माध्यम से समुदाय को प्रेरित किया जा रहा है कि वे अपने दादा-दादी, नाना-नानी को इस हेल्थ मेले में अवश्य लाएं।

“यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवा, बल्कि पारिवारिक और सामाजिक जुड़ाव को भी मजबूत करेगी,” – स्वास्थ्य विभाग

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57