Advertisement

छत्तीसगढ़ में विश्व रक्तदाता दिवस पर 10 हज़ार से अधिक लोगों ने ली रक्तदान की शपथ

विश्व रक्तदाता दिवस पर आरोग्य मेलों में दिखा जनसहभागिता का उत्सव, 10 हज़ार से अधिक लोगों ने ली रक्तदान की शपथ

📍 रायपुर | 12 जून 2025

छत्तीसगढ़ में गाँव-गाँव तक पहुंचा रक्तदान का संदेश, 3807 आयुष्मान आरोग्य मेलों में हुआ आयोजन

विश्व रक्तदाता दिवस 2025 के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स (आरोग्य मंदिरों) में बुधवार को विशेष साप्ताहिक आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस मौके पर 46 हजार से अधिक नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच कराई, वहीं 10 हजार से अधिक लोगों ने रक्तदान का संकल्प लिया।

इस वर्ष की थीम “Give blood, give hope: together we save lives” के तहत प्रदेश भर में रक्तदान पंजीकरण, जागरूकता रैलियाँ, शपथ समारोह और रक्तदाता सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 3807 आरोग्य मेलों में जनसहभागिता का अनूठा नजारा देखने को मिला।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

ग्राम पंचायतों में सरपंचों की अगुवाई में रक्तदान के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें पोस्टर प्रदर्शनी, रक्तदान प्रेरणा रैली, और आदर्श रक्तदाताओं के सम्मान समारोह शामिल थे। नागरिकों ने इसे मानवीय सेवा का पर्व मानते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि

“यह सिर्फ जागरूकता नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन बन गया है। हमारा लक्ष्य है कि हर जिले, ब्लॉक और पंचायत में आत्मनिर्भर रक्तदान तंत्र विकसित किया जाए।”


📌 रक्तदान की पात्रता और अंतराल

  • आयु: 18 से 65 वर्ष

  • स्वास्थ्य: सामान्य रूप से स्वस्थ व्यक्ति

  • अंतराल: हर 3-4 महीने में एक बार रक्तदान करना सुरक्षित

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57