Advertisement

गरियाबंद के सभी 16 शिक्षक विहीन स्कूलों में नियुक्ति पूरी, शिक्षा व्यवस्था में सुधार

गरियाबंद के सभी 16 शिक्षक विहीन स्कूलों में अब शिक्षकों की नियुक्ति, वनांचल में फैली शिक्षा की नई रोशनी

📍 रायपुर/गरियाबंद | 12 जून 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार का युक्तियुक्तकरण सफल, आदिवासी अंचलों में शिक्षा को मिली नई दिशा

गरियाबंद जिले के मैनपुर, देवभोग, छुरा और गरियाबंद ब्लॉकों के वनांचल और दुर्गम गांवों में अब बच्चों को शिक्षा से वंचित नहीं रहना पड़ेगा। वर्षों से शिक्षक विहीन रहे 16 स्कूलों में अब शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है। यह संभव हो सका है मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चलाए जा रहे युक्तियुक्तकरण अभियान के अंतर्गत।

इन नियुक्तियों से मौहानाला, भीमाटीकरा, धुमरापदर, भरूवामुड़ा, नकबेल, कुल्हाड़ीघाट जैसे ग्रामों में पढ़ने वाले बच्चों और उनके पालकों को बड़ी राहत मिली है। पहले इन स्कूलों में शिक्षक न होने से शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

👉 अब शिक्षकों की नियुक्ति हुई स्कूलों की सूची:

  • प्राथमिक शाला: अकलवारा, डोंगरीपाली कांदागढ़ी, मौहानाला, भीमाटीकरा, बोईरगांव, टीमनपुर, धमना, कुकरार, रावनसिंघी, अमलोर, पीपलाकन्हार, भरूवामुड़ा, नगबेल, ओड़ आदि।

  • हाई स्कूल: देवभोग ब्लॉक के वे सभी 6 हाई स्कूल जहां पहले केवल एक शिक्षक पदस्थ थे, अब वहाँ पूर्ण स्टाफ नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर बी.एस. उईके के निर्देशन में जिले में 167 एकल शिक्षकीय स्कूलों की स्थिति सुधारी गई है। अब अतिरिक्त शिक्षकों की व्यवस्था कर हर स्कूल में न्यूनतम दो शिक्षक उपलब्ध हैं।

👉 ग्रामीणों की प्रतिक्रिया:
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उनके बच्चे अपने ही गांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पा सकेंगे और उन्हें दूरस्थ स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा।


Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57