छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रायपुर सूटकेस मर्डर केस का खुलासा: वकील ही निकला हत्यारा, पैसों के लिए पत्नी संग की हत्या, ऐसे बनाया योजना

रायपुर. राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में सूटकेस हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी वकील, उसकी पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूरे मामले का आज एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने खुलासा किया. घटना का मास्टर माइंड वकील अंकित उपाध्याय और पत्नी शिवानी शर्मा है. दोनों ने इन्द्रप्रस्थ कालोनी स्थित किराए के मकान में हत्या की घटना को अंजाम दिया था और दूसरे दिन दो अन्य साथियों के साथ मिलकर सूनसान इलाके में लाश को पेटी में भरकर फेंका था.

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

पुलिस के मुताबिक, मृतक किशोर पैकरा के 30 लाख रुपए की रकम को आरोपी अंकित ने अपने निजी हितों के लिए उपयोग किया था. किशोर पैसा वापस देने के लिए लगातार दबाव बना रहा था. इसके चलते अंकित उपाध्याय एवं उसकी पत्नी शिवानी शर्मा ने किशोकर की हत्या की और साक्ष्य छिपाने की नियत से शव के उपर सीमेंट डालकर ट्राली बैग व टिन की पेटी में डालकर सूनसान स्थान पर फेंक दिया था.

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दंपति फरार हो गया था. दिल्ली एयरपोर्ट में फ्लाइट के रनवे पर उतरते ही साइबर और डीडी नगर पुलिस की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया. फारेंसिक वैज्ञानिक अधिकारी सहित फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने घटना स्थल का निरीक्षण कर सबूत इकट्‌ठे किए थे. आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अल्टो कार, 02 नग दोपहिया वाहन और 5 नग मोबाइल फोन जब्त किया गया है. आरोपियों के विरूद्ध डीडी नगर थाने में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

जानिए हत्या की पूरी कहानी

23 जून को डीडी नगर क्षेत्र में रोड किनारे एक लावारिश हालात में एक टिन की पेटी मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची तो पेटी के अंदर रखें लाल रंग के सूटकेस में एक अज्ञात पुरूष का शव मिला. शव के उपर सीमेंट डाला गया था. साथ ही मृतक का दोनों पैर बंधा हुआ था. किसी अज्ञात व्यक्ति ने मृतक की हत्या कर उसके उपर सीमेंट छिड़कर ट्राली बैग में टिन की पेटी में डालकर शव को सूनसान स्थान पर फेंक दिया था. डीडी नगर थाने में मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी.

सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग

अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को मुखबीर से जानकारी प्राप्त हुई कि डीडी नगर स्थित इन्द्रप्रस्थ कालोनी के डी ब्लॉक से एक अल्टो वाहन में 03 पुरूष एवं 01 महिला अपने अल्टो कार में एक बड़ा पेटी को रखकर ले गए हैं. इसकी तस्दीक के लिए कालोनी में लगे सीसीटीव्ही कैमरों को देखने पर उक्त तथ्य की पुष्टि की गई. इसके साथ वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होने पर वाहन स्वामी की पहचान की गई. वाहन स्वामी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन को एक माह पूर्व अंकित उपाध्याय निवासी सत्यम विहार रायपुरा डीडी नगर रायपुर नामक व्यक्ति के पास बिक्री करना बताया.

पेटी दुकान के संचालक हब्बू भाई से मिली अहम जानकारी

दूसरी टीम घटना स्थल पर मिले टिन की पेटी के संबंध में जानकारी एकत्र करने पर उक्त पेटी थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत पेटी लाईन स्थित शब्बीर स्टील ट्रंक फैक्ट्री के प्रोपराईटर हब्बू भाई से आरोपियों द्वारा क्रय करना पाया गया. पूछताछ में हब्बू भाई ने 22 जून को 01 पुरूष व 01 महिला द्वारा पेटी को क्रय करना बताया. पैसे का भुगतान ऑनलाइन करना बताया गया. इस पर सायबर सेल की टीम ने ऑनलाइन भुगतान किये गये खाते का संपूर्ण विवरण प्राप्त किया. खाता धारक शिवानी शर्मा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई. इसके साथ ही टिन की पेटी को जिस आटो चालक द्वारा बताए स्थान पर छोड़ा गया था उस आटो चालक की पतासाजी कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त टिन की पेटी को इन्द्रप्रस्थ कालोनी डी.डी.नगर के रूम नंबर डी/321 में छोड़ना बताया गया.

छोटे खान ने अंकित को किराए पर दिया था मकान

पुलिस की टीम ने रूम नंबर डी/321 के संबंध में मकान मालिक छोटे खान निवासी करबलापारा आजाद चौक रायपुर से पूछताछ की. उन्होंने उक्त रूम को एक सप्ताह पूर्व ही अंकित उपाध्याय एवं शिवानी शर्मा को किराये में देना बताया. संपूर्ण पूछताछ व तकनीकी विश्लेषण पर आरोपियों की पुष्टि होने पर आरोपी अंकित उपाध्याय एवं शिवानी शर्मा के संबंध में पतासाजी करने पर ज्ञात हुआ कि रिश्ते में दोनों पति-पत्नी है और घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस की गिरफ्त से बचने दिल्ली फरार हो गए हैं.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

दिल्ली में फ्लाइट लैंड करते ही पकड़े गए आरोपी दंपती

पुलिस की टीम आरोपियों के भागने के साधन के रायपुर एयरपोर्ट से जानकारी प्राप्त की तो पता चला दोनों 23 जून को रात्रि लगभग 09ः40 बजे की दिल्ली की फ्लाइट से दिल्ली फरार हो गए हैं. पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने तत्काल इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली के प्रभारी अधिकारी सहित मुख्य सुरक्षा अधिकारी आईजीआई एयरपोर्ट नई दिल्ली को प्रकरण व आरोपियों के संबंध में जानकारी साझा करते हुए आरोपियों को अभिरक्षा में लेने कहा. हवाई जहाज के दिल्ली एयरपोर्ट में लैंड करते ही एयरपोर्ट में लगे सुरक्षा अधिकारियों ने दोनों आरोपियों को अपने अभिरक्षा में लिया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में रायपुर क्राइम ब्रांच की एक टीम को तत्काल दिल्ली रवाना की गई. दिल्ली से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया.

मकान वापस दिलाने किशोर से पैसा लेता रहा आरोपी अंकित

आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी अंकित उपाध्याय ने बताया कि वह पेशे से वकील होने के साथ ही जमीन, मकान खरीदी-बिक्री का काम करता है. उन्होंने बताया कि मृतक किशोर पैकरा पिता स्व. नारायण पैकरा उम्र 58 साल निवासी हाण्डीपारा इसका पक्षकार था. मृतक किशोर पैकरा आजाद चौक स्थित अपने मकान को चंद्रप्रकाश कुर्रे निवासी बेलटुकरी खरोरा जिला रायपुर को वर्ष 2015-16 में 50 लाख रुपए में बेचा था, किंतु किशोर पैकरा द्वारा क्रेता को उक्त मकान का कब्जा न देकर न्यायालय में क्रेता के विरूद्ध आवेदन पत्र दिया था. इस बात की जानकारी मृतक किशोर पैकरा द्वारा आरोपी अंकित उपाध्याय को देने पर आरोपी अंकित उपाध्याय ने किशोर पैकरा को कहा कि वह हाईकोर्ट से उसके उक्त मकान को वापस दिला देगा और इसके एवज में आरोपी अंकित अलग-अलग किश्तों में अलग-अलग कार्य के नाम से पैसा लेता था.

मृतक की जमीन को 30 लाख में बेचा, पैसा मांगने पर कर दी हत्या

मृतक किशोर पैकरा के बजरंग नगर के मकान को 30 लाख रुपए में अन्य व्यक्ति को बिक्री कर दिया था. उक्त बिक्री रकम को आरोपी अंकित उपाध्याय मृतक किशोर पैकरा से लेकर अपने निजी कार्य में उपयोग कर लिया था. इस पर किशोर पैकरा अपने पैसा को बार – बार आरोपी अंकित उपाध्याय से मांगता था. अंकित उपाध्याय मृतक किशोर पैकरा को अपने झांसे में लेकर मैं तुम्हारा देखभाल करूंगा और रोज खाना खिलाउंगा कहा, फिर भी मृतक किशोर अंकित उपाध्याय से पैसों की मांग कर उसे ताना मारने के साथ ही अलग – अलग जगह से खाना खाने की मांग करता था. इससे परेशान होकर आरोपी अंकित उपाध्याय ने अपनी पत्नी शिवानी शर्मा के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग बनाई और 22 जून को किशोर की हत्या कर दी. 48 घंटे तक लाश फ्लैट में रही. दूसरे दिन लाश को ठिकाने लगाया.

आरोपी अंकित उपाध्याय, सूर्यकांत यदु एवं विनय यदु तीनों मिलकर शव रखें पेटी को लिफ्ट के माध्यम से नीचे लाए और शिवानी शर्मा सीढ़ी से नीचे आई, फिर चारों मिलकर शव रखे पेटी को अल्टो कार की डिक्की में रखें और शव को ठिकाने लगाने घटना स्थल पर ले जाकर पेटी को नीचे उतारकर छोड़कर चले गए. उसके बाद अंकित उपाध्याय और विनय यदु अल्टो कार को कुशालपुर पुरानी बस्ती के एक गैरेज में डेन्टिंग-पेन्टिंग के लिए छोड़ दिए थे.

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

  1. अंकित उपाध्याय पिता रमानिकेत उपाध्याय उम्र 31 साल निवासी सत्यम विहार कालोनी डी.डी.नगर रायपुर.
  2. शिवानी शर्मा पति अंकित उपाध्याय निवासी सत्यम विहार कालोनी डी.डी.नगर रायपुर।
  3. विनय यदु पिता संतराम यदु निवासी जनजागृति चौक यादवपारा रायपुरा।
  4. सूर्यकांत यदु पिता प्रेमनाथ यदु निवासी रायपुरा थाना डी.डी.नगर रायपुर।
Ravi

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!