Advertisement

गरियाबंद कलेक्टर का निर्देश: जनमन आवास 30 सितंबर तक पूर्ण हों, खाद-बीज की कमी न हो

प्रधानमंत्री जनमन आवास कार्यों को 30 सितंबर तक पूर्ण करें – कलेक्टर बी.एस. उइके

समय-सीमा समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की ली गई विस्तृत जानकारी

गरियाबंद, 15 जुलाई 2025।कलेक्टर बी.एस. उइके ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की समीक्षा बैठक लेते हुए विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की और अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।

🔹 जनमन आवास योजना को प्राथमिकता:

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना की समीक्षा करते हुए निर्माणाधीन आवासों को 30 सितंबर 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लिए बन रहे आवास कार्यों की ऑनलाईन एंट्री, जीओ टैगिंग और सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। अपूर्ण आवासों को पूर्ण कराने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने के भी निर्देश दिए गए।

🔹 खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करें:

कलेक्टर ने खरीफ सीजन को देखते हुए सभी समितियों में DAP, नैनो DAP, SSP, यूरिया सहित सभी उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को नैनो डीएपी के प्रति जागरूक करने और प्रयोग हेतु प्रोत्साहित करने को कहा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

🔹 वय वंदना योजना पर विशेष फोकस:

70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए वय वंदना स्वास्थ्य कार्ड बनाए जाने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। वय वंदना कार्डधारी बुजुर्गों को सामान्य आयुष्मान कार्ड के अतिरिक्त 5 लाख रुपए तक का अतिरिक्त इलाज निःशुल्क मिलता है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं महिला बाल विकास विभाग को समन्वय कर शिविर लगाकर कार्ड निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

🔹 अन्य निर्देशों में शामिल:

  • आगामी तीन माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के पेंशन प्रकरणों का पूर्व तैयारी से निराकरण

  • नलजल योजना के तहत स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना

  • ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में समय-सीमा वाले प्रकरणों का त्वरित निराकरण

  • कार्यालयों में लंबे समय से अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई हेतु सूची तैयार करना

बैठक में जिला पंचायत CEO जी.आर. मरकाम, अपर कलेक्टर अरविंद पांडेय, एसडीएम, जनपद CEO, स्वास्थ्य विभाग, पीएचई, महिला बाल विकास विभाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57