छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

Chhattisgarh News : मुख्यमंत्री से मिलकर गरीब परिवार के होनहार छात्र योगेश साहू के लिए आईआईटी की पढ़ाई की राह हुई आसान

रायपुर : मुख्यमंत्री से मिलकर गरीब परिवार के होनहार छात्र योगेश साहू के लिए आईआईटी की पढ़ाई की राह हुई आसान

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

मुख्यमंत्री ने योगेश को आईआईटी की पढ़ाई के लिए 4 लाख रूपए की दी स्वीकृति

पढ़ाई के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

रायपुर, 29 नवम्बर 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहृदयता से गरीब परिवार के होनहार छात्र योगेश साहू के लिए आईआईटी बाम्बे में पढ़ाई करना अब संभव हो पाएगा। बलौदाबाजार जिले के भाटापारा निवासी छात्र योगेश साहू ने जेईई एडवांस की परीक्षा वर्ष 2021 में ऑल इंडिया रैंक (ओबीसी) 241 प्राप्त किया है। उनका दाखिला आईआईटी बाम्बे में हो रहा है। योगेश साहू के पिता गयाराम साहू वाहन चालक हैं। उनकी मासिक आय लगभग 12 हजार रूपए है। योगेश साहू ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर उन्हें अपने परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी दी थी। योगेश ने बताया कि आईआईटी बाम्बे की फीस 4-5 लाख रूपए है, कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण उनका परिवार यह भार वहन करने में सक्षम नहीं है। योगेश ने आईआईटी की पढ़ाई के लिए मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने योगेश को पढ़ाई के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है। उन्होंने योगेश साहू को आईआईटी की पढ़ाई के लिए 4 लाख रूपए की राशि मंजूर की है। योगेश साहू ने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि सत्र 2018-19 में उन्होंने हाई स्कूल परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में दूसरा स्थान  प्राप्त किया था। मुख्यमंत्री ने योगेश साहू को उनकी इस सफलता के लिए बधाई दी और पढ़ाई के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने योगेश को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Ashish Sinha

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!