सरगुजा में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | मंत्री रामविचार नेताम ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली, 64 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

अंबिकापुर, 15 अगस्त 2025। सरगुजा जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिला मुख्यालय पुलिस ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया।

परेड और सम्मान कार्यक्रम

  • ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान और परेड निरीक्षण।

  • राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीक गुब्बारों का आकाश में विमोचन।

  • पुलिस बल और नगर सेना की सशस्त्र टुकड़ियों ने हर्षफायर कर सलामी दी।

  • शहीद परिवारों का शॉल और श्रीफल देकर सम्मान।

परेड कमांडर – रक्षित निरीक्षक श्रीमती तृप्ति सिंह राजपूत
परेड टू-आईसी – उप निरीक्षक सुश्री सुनीता भारद्वाज

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मार्च पास्ट में शामिल टुकड़ियां:
जिला बल पुलिस, जिला बल महिला, नगर सैनिक बल (पुरुष एवं महिला), शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अम्बिका मिशन विद्यालय, सेंट जेवियर्स विद्यालय, शासकीय बहु. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विवेकानंद विद्या निकेतन।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बनीं आकर्षण का केंद्र

  • मानव जीवन ज्योति नेत्रहीन विद्यालय कुनकुरी कला के बच्चों की प्रस्तुति ने सभी को भावुक किया।

  • होली क्रॉस कॉन्वेंट के छात्रों का “ऑपरेशन सिंदूर” पर शानदार प्रदर्शन।

  • कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं का नृत्य – छत्तीसगढ़ राज्य की 25 वर्षों की प्रगति पर आधारित।

  • कार्मेल स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, होलीक्रॉस आशा निकुंज विशेष विद्यालय और शासकीय कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं की प्रस्तुतियां सराही गईं।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

विभिन्न क्षेत्रों और कार्यस्थलों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 64 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसमें कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला पंचायत सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

विशिष्ट अतिथि

अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, नगर निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सरगुजा संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा दीपक झा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।