गरियाबंदछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

आरक्षण को लागू करवाने भाजपा की मंशा नहीं है- शिशुपाल सोरी

आरक्षण को लागू करवाने भाजपा की मंशा नहीं है- शिशुपाल सोरी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

हरेश प्रधान /न्यूज रिपोटर/ गरियाबंद/मैनपुर ।स्थानीय विश्राम गृह मैनपुर में अखिल भारतीय गोंडवाना महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी ने कहा कि हमारी राज्य सरकार ने विधानसभा में आरक्षण को लागू करने के लिए प्रस्ताव पारित कर दिया है। और राज्यपाल के पास भेजा गया है, लेकिन वहीं अटका हुआ है। आरक्षण को लागू करने के लिए भाजपा की मंशा नहीं है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

भाजपा सभी वर्गों के साथ छलावा कर रही है। आने वाला समय में सबक सिखाएंगे। श्री सोरी ने आगे कहा कि पूर्व में महामहिम राज्यपाल रहीं अनुसुइया उइके से हमने बार-बार निवेदन किया। उसके बाद भी हस्ताक्षर नहीं किया गया। जबकि संवैधानिक तरीके से आरक्षण की मांग की जा रही है जिसमें सबकी भला होने वाला है। अभी वर्तमान में राज्यपाल हैं, उनसे भी निवेदन कर रहे हैं लेकिन उन्होंने भी आरक्षण मामले को अटकाकर रखा हैं। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की अनेक योजनाओं में भर्ती की जा रही है। इसमें आदिवासी, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग वंचित हो रहे हैं। वंचित होने की कारण है आरक्षण को लागू नहीं करना लेकिन भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह राजनीति कर रही है जिसके कारण आरक्षण लागू नहीं हो रहा है। अखि भारतीय गोंडवाना महासभा के राष्ट्र महासचिव लोकेंद्र कोमर्रा ने भी कहा आरक्षण को लेकर भारतीय जनता पर छलावा कर रही है जबकि विधानसभा प्रस्ताव पारित कर भेज दिया गया है। उस अड़ंगा डालने का कोई औचित्य नहीं फिर भी राजनीतिकरण के लिए सो समझी साजिश की गई है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!