
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा
प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की संभागीय बैठक जिला-सूरजपुर में!
प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की संभागीय बैठक जिला-सूरजपुर में!

सरगुजा //छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ सरगुजा संभाग की संभागीय बैठक में जी0आर0 चन्द्रा, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री आनंद यादव एवं जिला सरगुजा, जिला सूरजपुर, जिला कोरिया, जिला मनेन्द्रगढ़, जिला बलरामपुर, जिला जशपुर के जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में दिनांक 15.11.2024 को समय दोपहर 12 बजे से स्थान-मीटिंग हॉल जिला चिकित्सालय सूरजपुर में बैठक आयोजित किया गया है। उक्त बैठक में सरगुजा संभाग के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को उपस्थित होने हेतु आग्रह किया गया है। उक्त बैठक में कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं एवं मागों पर विस्तारपूर्वक विचार विमर्श किया जावेगा।












