Advertisement

“मोर आवास, मोर अभिमान” अभियान से बदली तस्वीर: पीएम आवास योजना में महिला समूहों की सक्रिय भागीदारी

“मोर आवास, मोर अभिमान” अभियान से ग्रामीण परिवारों का सपना साकार

पीएम आवास योजना में महिला समूहों की सक्रिय भागीदारी

अम्बिकापुर, 24 अगस्त 2025। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत सरगुजा जिले में “मोर आवास, मोर अभिमान” अभियान नई मिसाल पेश कर रहा है। अब तक 31,861 सामान्य और 2,565 जनमन आवास (विशेष पिछड़ी जनजाति) स्वीकृत किए गए हैं।

योजना के क्रियान्वयन में महिला स्व-सहायता समूह बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। 4,332 महिला सदस्यों ने आवास निर्माण के लिए 5.35 करोड़ रुपये का ऋण लिया और ईंट निर्माण, सेंट्रिंग प्लेट, सीमेंट-गिट्टी आपूर्ति व मिक्सर मशीन संचालन से आय अर्जित की। इसके चलते 470 महिलाएं ‘लखपति दीदी क्लब’ में शामिल हुईं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अब तक जिले में 10,704 आवास और 775 जनमन आवास पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 19,476 आवास और 1,660 जनमन आवास निर्माणाधीन हैं। कलेक्टर विलास भोसकर और जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल की निगरानी में माइक्रो लेवल प्लानिंग से इस अभियान को गति मिली है।

ग्राम पंचायत किशुननगर की श्रीमती आशा रवि इसका प्रेरक उदाहरण हैं, जिन्होंने समूह से लोन लेकर टाइल्स वाला सुंदर घर बनाया। अभियान न केवल आवास निर्माण का साधन बना है बल्कि महिला सशक्तिकरण और आजीविका का भी मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47