Advertisement

अंबिकापुर में ब्रह्माकुमारीज रक्तदान शिविर: 115 ने कराया रजिस्ट्रेशन, 80 यूनिट रक्त एकत्रित

अंबिकापुर में ब्रह्माकुमारीज रक्तदान शिविर: 115 ने कराया रजिस्ट्रेशन, 80 यूनिट रक्त एकत्रित

अंबिकापुर में ब्रह्माकुमारीज रक्तदान शिविर, 80 यूनिट रक्त एकत्रित

अंबिकापुर, 25 अगस्त 2025। ब्रह्माकुमारीज संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि एवं विश्व बंधुत्व दिवस पर रक्तदान महाअभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंबिकापुर सेवाकेंद्र के नव विश्व भवन, चोपड़ापारा में आयोजित शिविर में 115 लोगों ने पंजीयन कराया और 80 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

यह अभियान 17 अगस्त को नई दिल्ली से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा द्वारा प्रारंभ किया गया था। देशभर के 6000 सेवा केंद्रों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने के उद्देश्य से एक लाख यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

शिविर का शुभारंभ पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल, शासकीय मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के डॉक्टर राजेश श्रीवास्तव, लायंस क्लब अध्यक्ष डॉ. यशवर्धन सिंह, एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. जगरानी लकड़ा ने बताया कि 18 से 45 वर्ष तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है और नया रक्त बनने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।

अभियान में ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी ने कहा – “रक्तदान जीवन दान है। यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।”

शिविर में ब्रह्माकुमारीज संस्थान की बहनों, ब्रह्मा कुमार भाइयों एवं सामाजिक संगठनों ने सक्रिय सहयोग दिया। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और ईश्वरीय सौगात प्रदान की गई।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57