Advertisement

गरियाबंद कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, रजत जयंती तैयारी, पीएम आवास और आवारा पशु नियंत्रण पर दिए निर्देश

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, रजत जयंती कार्यक्रमों और आवारा पशु नियंत्रण पर दिए निर्देश

गरियाबंद, 26 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री भगवान सिंह उइके ने आज सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की।

बैठक की मुख्य बातें

  • आदि कर्मयोगी अभियान : जिले के 334 आदिवासी बाहुल्य गांवों में आदि सेवा केन्द्र स्थापित किए जाएंगे, ताकि जनजाति समुदायों के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंच सके।

  • रजत जयंती समारोह : सभी विभागों को अपनी विशेष उपलब्धियों के साथ कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश।

  • ई-गवर्नेंस : अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में समय-सीमा में डेटा अपलोड करने और ई-ऑफिस का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश।

  • अनुपयोगी सामग्री : शासकीय कार्यालयों में अनुपयोगी सामग्रियों का अपलेखन अभियान चलाने के निर्देश।

  • प्रधानमंत्री आवास योजना (जनमन योजना) : निर्माणाधीन आवासों को 31 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश।

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj
  • खाद वितरण : सहकारी समितियों में खाद उपलब्ध होते ही किसानों को तत्काल वितरण सुनिश्चित करने व अवैध भंडारण करने वाली दुकानों पर कार्रवाई के निर्देश।

  • डिजिटल क्रॉप सर्वे : राजस्व अधिकारियों को फील्ड में जाकर तेजी से सर्वे पूरा करने के निर्देश।

  • धान उठाव : संग्रहण केन्द्रों में भंडारित धान का शत-प्रतिशत उठाव करने के निर्देश।

आवारा पशुओं पर सख्ती

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क पर खुले छोड़े गए पशुओं के मालिकों पर जुर्माना लगाया जाए। पंचायत स्तर पर पशुओं को रखने की स्थानीय व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

शिक्षा और बाल कल्याण पर जोर

  • स्कूल, छात्रावास और आंगनबाड़ी केन्द्रों का सतत निरीक्षण किया जाए।

  • शिक्षकों की उपस्थिति और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित की जाए।

शिकायत और सेवा गारंटी

बैठक में समय-सीमा में प्राप्त पत्रों, जनशिकायत निवारण एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम की प्रगति की भी समीक्षा की गई!

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47