छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

युवक ने जीभ काटकर शिवलिंग पर चढ़ाया, देखने वाले हुए हैरान, अस्पताल में भर्ती…

जांजगीर-चांपा।  जिले के पामगढ़ ब्लॉक के डूमरिहा तालाब स्थित शिवमंदिर में एक युवक ने अपनी जीभ काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दी। घटना की जानकारी के बाद मंदिर में लोगों की भीड़ लग गई। शिवलिंग के आसपास युवक का काफी खून फैला हुआ था। पुलिस भी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

बता दें कि ये पूरा मामला पामगढ़ के डुमरिहा तालाब स्थित शिव मंदिर का है। घायल युवक चंद्रशेखर पटेल ग्राम डोंगाकोहरौदा का रहने वाला है। युवक आज सुबह घर के पास शिव मंदिर में पूजा-पाठ करने पहुंचा था। सावन सोमवार के दूसरे सप्ताह शिवलिंग में जल चढ़ाने के बाद अपनी जीभ काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दी। इस घटना में शिवलिंग के आसपास का एरिया खून से लाल हो गया। इधर, जीभ चढ़ाने की बात जैसे ही गांव में फैली तो ग्रामीणों की मंदिर में भीड़ लग गई

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि चंद्रशेखर के बाड़े भाई सुखीराम ने भी जीभ काटकर शिवलिंग में चढ़ाई थी। अब उसके छोटे भाई ने ऐसा किया है। ग्रामीणों ने ये भी बताया कि चंद्रशेखर का पूरा परिवार भगवान शिवजी पर काफी आस्था रखता है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!