
खण्डसरा पुलिस ने 5 जुआडियों से 990 रूपये एवं तास किया जप्त
बेमेतरा – आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही हैं। जिसके तहत 7 अक्टुबर को पुलिस चौकी खण्डसरा थाना बेमेतरा क्षेत्रांतर्गत हाई स्कुल के पीछे लाईट के नीचे ग्राम कन्हेरा के आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहे हैं की सुचना पर पुलिस चौकी खण्डसरा थाना बेमेतरा स्टाफ पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही कर 5 जुआडियों को पकडे। चौकी खण्डसरा थाना बेमेतरा में जुआ का 1 प्रकरण दर्ज कर 5 जुआडियों देवेन्द्र साहू उम्र 30 साल, टिकेश्वर मिर्जे उम्र 29 साल, लिलेश मिर्जे उम्र 19 साल, अजय यादव उम्र 32 साल, गोवर्धन कुमार कोसरे उम्र 19 साल सभी साकिनान कन्हेरा पुलिस चौकी खण्डसरा थाना बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3 (2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 990 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया हैं।











