Advertisement

‘एमपी में 1 रुपए में 1 वर्गमीटर जमीन!’ निवेशकों के लिए सुनहरा मौका, ये है आवेदन की लास्ट डेट

MP News: मध्यप्रदेश के धार जिले में विकसित किए जा रहे पीएम मित्र में बड़े निवेशकों के आमंत्रण की प्रक्रिया शुरू, एमपीआडीसी करेगा प्लॉट आवंटन, ऑनलाइन एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के लिए जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन, जारी की लास्ट डेट

भोपाल

MP News: सरकार ने मध्यप्रदेश के धार जिले में विकसित किए जा रहे पीएम मित्र पार्क में बड़े निवेशकों को आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत एमपीआइडीसी (Madhyapradesh industrial development corporation) ने 11 सितंबर तक निवेशकों से प्लॉट लेने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके साथ ही तीन सितंबर को पीएम मित्रा पार्क के निवेशकों के साथ दिल्ली में इंटरैक्टिव सेशन भी आयोजित किया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उद्योग विभाग के अधिकारी निवेशकों को देंगे जानकारी

इसमें उद्योग विभाग के अधिकारी निवेशकों को यहां निवेश की संभावनाओं, इंसेंटिव, उद्योग नीति और राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी देंगे। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr Mohan Yadav) भी निवेशकों से चर्चा कर सकते हैं। सरकार ने इस पार्क के लिए अलग से भूमि आवंटन पॉलिसी भी जारी कर दी है। इसके अनुसार यहां एक रुपए प्रति वर्ग मीटर के प्रीमियम पर प्लॉट का आवंटन किया जाएगा और विकास शुल्क के लिए 120 रुपए प्रति वर्ग फीट की दर तय की गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57